जोधपुर: होटल सोनल पैलेस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए

जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र स्थित होटल सोनल पैलेस में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई. दमकल व पुलिस की तत्परता से होटल में मौजूद छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि आग बुझाते समय एक दमकलकर्मी घायल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में होटल सोनल पैलेस में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी
  • आग लगने पर होटल में मौजूद छह लोग छत पर चले गए जिन्हें दमकल और पुलिस ने सुरक्षित बचाया
  • दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोधपुर:

राजस्थान के जोधपुर शहर के रातानाडा क्षेत्र स्थित पांच बत्ती चौराहे पर बने होटल सोनल पैलेस में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. चार दमकल वाहनों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर समय रहते आग पर काबू पा लिया.

एयरपोर्ट थाना अधिकारी रामकृष्ण टाडा ने बताया की सुबह 9:00 बजे के करीब उनके थाना क्षेत्र में एक होटल में आग लगने की सूचना मिली थी इसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां पर होटल में रुके हुए 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला . यह लोग आग लगने के बाद में सीढ़ियों के रास्ते छत पर चले गए थे. लेकिन फायर ब्रिगेड व पुलिस समय पर पहुंच गई और आग बुझाने के साथ ही इन लोगों को बाहर निकाला गया.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के समय होटल में करीब 6 लोग मौजूद थे. धुआं फैलने से लोग कमरों में फंस गए थे, लेकिन दमकलकर्मियों व पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय पर राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया और जनहानि नहीं हुई. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी नीचे गिरने से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.


घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. आग से होटल में आंशिक नुकसान हुआ है. फायर अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि आग की सूचना मिलने के साथ ही पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई और संभवत आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है वहीं होटल में फायर सेफ्टी उपकरण तो लगे हुए थे लेकिन संभवत वह कार्य नहीं कर रहे थे उसकी जांच की जा रही है.  

ये भी पढ़ें-: अचूक, अभेद्य, सटीक... राजस्थान के पोखरण में दिखा भारतीय वायुसेना का दम

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत तक पहुंची ईरान की आग! देशभर में Khamenei के समर्थन में प्रदर्शन | Breaking
Topics mentioned in this article