जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने 10 अगस्त को होने वाली उमर खालिद की किताब 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर चर्चा के लिए SSS-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी है. यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होना था और इसे जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) द्वारा 'आदिवासी दिवस' के मौके पर एक सार्वजनिक चर्चा के तौर पर आयोजित किया जाना था. बता दें कि उमर खालिद जेएनयू के पूर्व छात्र हैं.
यूनिवर्सिटी के एक नोटिस के अनुसार, बुकिंग इसलिए रद्द कर दी गई क्योंकि ऑडिटोरियम के लिए जमा किए गए वेन्यू रिक्वेस्ट फॉर्म में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. कैंसलेशन लेटर जॉइंट रजिस्ट्रार ने जारी किया था और स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS) के डीन ने इसे मंजूरी दी थी.
कब होना था इवेंट?
जारी किए गए इवेंट के पोस्टर के मुताबिक, यह कार्यक्रम 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से यूनिवर्सिटी के SSS-1 ऑडिटोरियम में होना था. पोस्टर के मुताबिक, गेस्ट स्पीकर्स में प्रोफेसर प्रभु महापात्रा, प्रोफेसर उमा चक्रवर्ती, शुद्धब्रत सेनगुप्ता, हर्ष मंदर और बानोज्योत्सना लाहिड़ी शामिल जैसे चेहरे शामिल थे. यह कार्यक्रम आदिवासी दिवस के मौके पर एक सार्वजनिक चर्चा के तौर पर आयोजित किया जाना था. इसे JNUSU होस्ट कर रहा था.