हिन्दुस्तान के हर शख्स के खून में राम... जावेद अख्तर के बयान पर भड़के मौलाना बोले- रामपाल रख लो अपना नाम

जावेद अख्तर ने भगवान राम को लेकर कहा है कि हिन्दुस्तान के हर आदमी के खून में राम हैं, फिर चाहे वह किसी भी धर्म का हो. राम एक व्यक्ति नहीं, राम एक आदर्श और जीने का तरीका हैं. मौलाना साजिद रशीदी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जावेद अख्तर के राम वाले बयान पर मौलाना साजिश रशीदी का बयान (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर इन दिनों अपने 'राम'वाले बयान को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि आपने शाहरुख खान के अभिनय वाली फिल्म स्वदेश में एक गाना लिखा था पल-पल है भारी.... उसमें लाइनें थी मन से रावण जो निकाले राम उसके मन में हैं... इन लाइनों ने दिल को छू लिया था. हाल ही में नई फिल्म रामायण आई है उसे लेकर क्या कहेंगे. तो जावेद अख्तर ने पहली लाइन में कहा कि पहली बात तो ये है कि मैं अच्छा राइटर हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि राम एक व्यक्ति नहीं बल्कि आदर्श और जीने का तरीका हैं. हिन्दुस्तान के हर आदमी के खून में राम मौजूद हैं, चाहे वो किसी भी धर्म का हो. उन्होंने इस बातचीत के दौरान अब्दुल रहीम खानखाना का एक दोहा भी सुनाया एक अब रहीम मुसकिल पड़ी, गाढ़े दोऊ काम, सांचे से तो जग नहीं, झुठे मिलै न राम.जब उनसे पूछा गया कि आपने नितेश तिवारी की रामायण देखी है तो उन्होंने जवाब दिया कि मैंने अभी नहीं देखी, जरूर देखूंगा. मेरी बेटी जोया ने देखी है. वह तारीफ कर रही थी, अक्सर वह किसी भी चीज की कम ही तारीफ करती है. 

अपना नाम जावेद अख्तर से रामपाल रख लो- मौलाना साजिद

उनके बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के मौलाना साजिद रशीदी ने उन्हें घेरा है. साजिद रशीदी ने कहा कि जावेद अख्तर और उनका परिवार एक बिजनेसमैन हैं, बॉलीवुड में उनके गाने बिकते हैं, वो ऐसी बातें नहीं करेंगे तो उनके गानों को खरीदेगा कौन. वो तो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कई बार कह चुके हैं कि मैं नास्तिक हूं. उन्होंने एक बड़ी डिबेट में कहा था कि मैं किसी धर्म को नहीं मानता. मैं अल्लाह या राम को नहीं मानता. यानी वो तो मानते हैं कि गॉड है ही नहीं. जो नास्तिक है वो राम में इतनी आस्था दिखा है तो मेरा उनको एक सुझाव है कि घर वापसी कर लें और अपना नाम जावेद अख्तर की जगह रामपाल रख लें.अच्छा लगेगा. कम से कम 80 प्रतिशत हिंदू आपको पूरा सम्मान और इज्जत देंगे. अब तो आप थाली के बैंगन हो कभी इधर कभी उधर, इसलिए आपको एक तरफ आ जाना चाहिए ताकि हिन्दू आपका पूरा सम्मान करें. कैफी आजमी भी गाने लिखते थे, उन्होंने कभी पैसे के लिए ईमान नहीं बेचा.जावेद अख्तर जैसे ईमान तो क्या अपनी किडनी भी बेच दें. मैं भी एक मुसलमान हूं और मुझे इस पर गर्व है और देश में एक सम्मानजनक जीवन जी रहा हूं. आप दो नाव में पैर रखने की कोशिश कर रहे हैं. एक साथ दो पक्षों को नहीं साध पाएंगे. ऐसे लोग अपनी ईमानदारी दांव पर लगा रहे हैं.

 बता दें कि जावेद ने एक बार धर्म को लेकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि मैं धार्मिक लोगों की बहुत इज्जत करता हूं. मेरा जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ और मेरी तालीम भी वैसे ही हुई. टीनएज में नास्तिक बन गया, क्योंकि मैं मुस्लिम परिवार में जन्मा हूं तो इसे निभा रहा हूं.एक बार धार्मिक मुद्दों बयानों के बाद ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा था कि मुझे हंसी आती है, जब मुझे धर्म को लेकर ट्रोल करते हैं.बहुत से तो मुझे जिहादी बताते हैं.कई लोग तो पाकिस्तान जाने को कहते हैं. मैं इन बातों को मजाक की तरह लेता हूं.

Featured Video Of The Day
अनंत सिंह की बेटी की शादी में हो रही घुड़दौड़ की तैयारियां देखिए, फर्स्ट प्राइज में मिलेगी THAR

Topics mentioned in this article
Javed Akhtar
Javed Akhtar On Ram
Maulana Sajid Rashidi
Maulana Sajid Rashidi Comment
Ramayan Movie

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं