इजरायल पर दागी जा रही मिसाइलों पर ईरान ने लिखा- 'Thank You India', जानिए युद्ध के बीच इस खास संदेश के मायने

ईरान ने इजरायल पर दागी गई अपनी मिसाइलों पर 'Thank You People of India' लिखकर भारत के लोगों का आभार जताया है. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान अपनी मिसाइलों पर भारत सहित अन्य देशों के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संदेश लिख रहा है
  • जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोग युद्ध प्रभावित ईरानियों की मदद के लिए चंदा और वस्तुएं दान कर रहे हैं
  • ईरानी दूतावास ने भारतीयों के मानवीय सहयोग को अमूल्य बताया और इसे कभी न भूलने का वादा किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की आग लगातार तेज हो रही है. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जमकर मिसाइल और ड्रोन्स की बारिश हो रही है. इस खौफनाक मंजर के बीच एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ईरान अपनी मिसाइलों से इजरायल और अमेरिका के ठिकानों पर आग बरसा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इन्ही घातक मिसाइलों पर एक बेहद खास संदेश लिखा जा रहा है. वो है 'Thank You to people of India'  यानी भारत के लोगों का शुक्रिया. आखिर भयंकर जंग के बीच ईरान अपनी मिसाइलों पर भारत को धन्यवाद क्यों कह रहा है? आइए इसके पीछे की पूरी कहानी समझते हैं.

क्या है पूरा मामला?

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग में ईरान अपना 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' चला रहा है. इस बीच ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं. इन वीडियो में ईरान की एयरोस्पेस फोर्स के जवान लॉन्च से पहले मिसाइलों पर नीले मार्कर से भारत के साथ-साथ स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संदेश लिख रहे हैं.

ईरान ने भारत को क्यों कहा 'Thank You'?

ईरान के प्रति यह आभार भारतीयों, विशेषकर जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा दिखाए गए मानवीय समर्थन के कारण है. युद्ध से प्रभावित ईरानियों की मदद के लिए जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों जैसे बडगाम और रामबन जिले के चंद्रकोट में लोग बड़े पैमाने पर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. लोग न सिर्फ नकदी और घरेलू बर्तन दान कर रहे हैं, बल्कि अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी भी दे रहे हैं. एक कश्मीरी महिला ने अपने दिवंगत पति की याद में करीब तीन दशक से सहेज कर रखा गया सोना भी दान कर दिया. राहत सामग्री में भेड़ जैसे मवेशी भी दिए जा रहे हैं. वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने भी युद्ध में प्रभावित हुए ईरान के मीनाब स्कूल के छात्रों की मदद के लिए अपनी गुल्लक तक तोड़कर दान कर दी है. ईरानी दूतावास ने कहा कि भारतीयों के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट वॉर में खाड़ी का हर देश जख्मी, इन देशों के हजारों मारे गए, हजारों हो गए बेघर

ईरान ने दोस्ती भी निभाई

ईरान भले ही इन दिनों भीषण जंग को झेल रहा है, लेकिन उसने भारत के साथ अपनी दोस्ती निभाई. युद्ध के बीच जहां ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, लेकिन भारत के लिए यह रास्ता खुला है. ईरान ने भारत को उन देशों की लिस्ट में रखा है, जिसके जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित निकाला जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या परसेप्सन की लड़ाई में पिछड़ रहा है अमेरिका, ट्रंप के बदलते बयानों से उठा सवाल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | संत Vs संत की 'भिड़ंत' पर Baba Ramdev का कड़क जवाब! | Chakravyuh | Sucherita Kukreti