सेफ नहीं हैं हमें बचा लो; जंग के बीच ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

Indians Stranded In Iran: NDTV से खास बातचीत करते हुए मीर सालिस ने बताया कि उनके 100 मीटर दूरी पर भी बम तक बरसाए जा रहे हैं. NDTV को वीडियो शेयर करते हुए छात्रों ने दिखाया कि किस तरह उनके रूम के बाहर से भी धुआं और धमाका साफ देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान में लगभग पंद्रह हजार भारतीय छात्र मेडिकल पढ़ाई के लिए विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं
  • उर्मिया शहर में करीब एक सौ दस छात्र-छात्राएं फंसे हैं, जिन्हें भारतीय एंबेसी ने वहीं रहने को कहा है
  • छात्रों के मुताबिक बमबारी उनके नजदीक हो रही है, जिससे उनका जीवन खतरे में है और वे भयभीत हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान इजरायल जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए मुसीबत छा गई है. ऐसे में तकरीबन 10-15 हजार भारतीय छात्र ईरान में हैं, जिनके परिवार हिंदुस्तान में रहते हैं. वो वहां पर मेडिकल आदि की पढ़ाई करते हैं.ज्यादातर छात्र ईरान के तेहरान, शिराज आदि में पढ़ते हैं. जिन छात्रों को भारतीय एंबेसी कुम शहर ले जाने का काम भी कर रही है, वहीं ईरान के ही उर्मिया शहर में तकरीबन 110 छात्र और छात्राएं हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं. छात्रों के अनुसार अभी एंबेसी ने इन छात्रों को वहीं रहने को कहा है. 

छात्रों में डर का माहौल 

लेकिन अब इन छात्रों के लिए जीना मौत सामने से देखने जैसा हो गया है. Ndtv से खास बातचीत करते हुए मीर सालिस ने बताया कि उनके 100 मीटर दूरी पर भी बम तक बरसाए जा रहे हैं. NDTV को वीडियो शेयर करते हुए छात्रों ने दिखाया कि किस तरह उनके रूम के बाहर से भी धुआं और धमाका साफ देखा जा सकता है. मीर ने कहा कि पहले इजरायल की ओर से 50 किमी दूर पर हमले हुए,फिर बम रात 2 बजे 5 किमी दूर पर था, सुबह 6:30 बजे 1 किमी दूर, और अब 100 मीटर पर गिर रहे हैं. वहीं अभी सब छात्र डरे हुए हैं और अपने वतन भारत वापस आना चाहते हैं. छात्रों का कहना है कि उन सबके परिवार भी बहुत चिंतित है और घर पर भी रोना पीटना मचा हुआ है. 

'हम सैफ नहीं है, बचा लो भारत सरकार'

छात्रों ने कहा कि हम एंबेसी से कॉन्टैक्ट में हैं लेकिन उन्होंने कहा कि अभी आप लोग अपना ख्याल रखें. हम जल्दी आप लोगों से कॉन्टैक्ट करेंगे.अभी तेहरान, शिराज के छात्रों को सुरक्षित जगह ले जाने का काम करा जा रहा है, वहीं हम लोग 110 छात्र हैं जो बॉर्डर के पास ही हैं, हम सब यूपी, बिहार, केरल, मुंबई, पुणे कश्मीर आदि के छात्र है.हमें बचा लीजिए सरकार जैसे पहले आपने हमें बचाया था, हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मदद करेगी. हालांकि भारतीय दूतावास पहले ही दो एडवाइजरी जारी कर चुका है कि जल्द से जल्द ईरान को खाली कर दें लेकिन हमारे फाइनल ईयर के एग्जाम थे जिस वजह से हम यहां रुके थे और उस वक्त टिकट भी महंगी थी.हम विदेश मंत्री से अपील करते हैं कि हमें जल्द से जल्द यहां से निकाल लें. 


 

Featured Video Of The Day
Iran War | Qatar पर ईरान का मिसाइल हमला, दोहा की ओर दागी दो बैलेस्टिक मिसाइलें | BREAKING NEWS