अगर आप इंडिगो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, इंडिगो ने 2 अप्रैल से नई बुकिंग पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. इंडिगो के इस फैसले से अब इंडिगो से फ्लाई करने के लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बताया जा रहा है कि इंडिगो का यह फैसला ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विमान ईंधन की कीमतों में हुए इजाफे की वजह से लिया गया है.इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार बीते एक महीने में विमान के ईंधन की कीमत 130 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है.
हालांकि, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल अविशन ने घरेलू उड़ानों के लिए केवल 25% की आंशिक बढ़ोतरी ही लागू करने की अनुमति दी है, जिससे यात्रियों पर कम असर पड़े. नए बदलाव के तहत अब घरेलू उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज (प्रति सेक्टर) कुछ इस प्रकार है:
- 0–500 किमी: ₹275
- 501–1000 किमी: ₹400
- 1001–1500 किमी: ₹600
- 1501–2000 किमी: ₹800
- 2000 किमी से अधिक: ₹950
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज
- 500 किमी तक (भारतीय उपमहाद्वीप): ₹900
- 500 किमी से अधिक: ₹2,500
- खाड़ी/मिडिल ईस्ट: ₹3,000–₹5,000
दक्षिण-पूर्व एशिया/चीन:
- ₹3,500–₹5,000
- अफ्रीका: ₹5,000
- ग्रीस और तुर्की: ₹7,500
- यूके और यूरोप: ₹10,000
उध, इस बढ़ोतीर को लेकर एयरलाइन का भी बयान आया है. एयरलाइन ने कहा है कि ईंधन महंगा होने के बावजूद यात्रियों पर कम बोझ पड़े, इसलिए पूरी लागत नहीं बढ़ाई गई है.













