हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट, कुछ नहीं बदला...सिंधु जल को लेकर भारत की पाकिस्तान को दो टूक

पाकिस्तानी मंत्री SCO फोरम के कार्यक्रम के लिए भारत आए हैं. कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि भारत का यह मंच पाक मंत्री मलिक के पास दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने का मौका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत ने कहा कि सिंधु जल संधि (IWT) पर उसका रुख बिल्कुल स्पष्ट है
फाइल फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ
  • पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल हुए हैं
  • यह फोरम ऐतिहासिक किला में आयोजित हो रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था

सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस पर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.विदेश मंत्रालय ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में हो रहे 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं. मुसादिक मलिक शुक्रवार तड़के दिल्ली पहुंचे और शाम को तीन दिवसीय फोरम के पहले दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक 'पुराना किला'में आयोजित हो रहा है, इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. 

SCO फोरम के लिए भारत आए पाकिस्तानी मंत्री

भारत ने 28 अक्टूबर को ऐलान किया था कि परंपरा के मुताबिक, पाकिस्तान समेत सभी SCO सदस्यों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शायद यह पहला मौका है जब नई दिल्ली ने किसी पाकिस्तानी मंत्री को भारत में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है. पाकिस्तान ने 14 नवंबर को घोषणा की थी कि उसके जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक इस फोरम में शामिल होने भारत आएंगे.

सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सवाल पूछा गया कि भारत के इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी मंत्री की भागीदारी को नई दिल्ली किस तरह देखती है, खासकर तब जब उनके पास संस्कृति विभाग का प्रभार नहीं है. साथ ही उन्होंने कथित तौर पर सिंधु जल संधि (IWT) पर कुछ टिप्पणियां भी की थीं.

संधि पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं

इसके जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि जहां तक ​​सिंधु जल संधि का सवाल है तो हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. हम अब भी अपने रुख पर हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाते हुए 2025 में इस जल संधि को निलंबित कर दिया था.

Advertisement

पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा?

हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि भारत का यह मंच पाक मंत्री मलिक के पास दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने का मौका है. वहीं जब मलिक से भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध बनाने में संस्कृति की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "संस्कृति की इसमें बहुत अहम भूमिका है."

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कभी कहा था डेड इकोनॉमी; अब ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरफ देखो...

Advertisement
Featured Video Of The Day
कनाडा में गोल्‍डी बराड़ की तलाश तेज, 2.5 लाख डॉलर का रखा गया इनाम

Topics mentioned in this article
Indus Waters Treaty
Indus Waters Treaty India Pakistan
India Pakistan
Musadik Malik India Visit
Musadik Malik Pakistan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं