IIT-BHU की छात्रा के कथित तौर पर कपड़े फाड़ने-छेड़ने को लेकर हंगामा, कैंपस बंद करने की मांग

इस घटना को लेकर अब IIT-BHU के छात्र कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही छात्रों की मांग है कि IIT-BHU और बनारस हिन्दू विश्वविद्याय के अलग करने के लिए बीच में एक दीवार भी बनाई जाए.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
IIT-BHU के छात्र अपनी साथी छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छात्र ने कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की
  • गुरुवार को हुई थी छात्रा के साथ छेड़छाड़
  • अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

IIT-BHU के सैंकड़ों छात्र अपनी साथी छात्रा को कथित तौर पर चुमने और उसके कपड़े फाड़ने की घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.छात्रों ने इस घटना के बाद प्रदर्शन भी किया था. छात्रा के साथ छेड़छाड़ की यह घटना हॉस्टल के पास हुई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बाइक से आए थे. इस घटना को लेकर अब IIT-BHU के छात्र कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही छात्रों की मांग है कि IIT-BHU और बनारस हिन्दू विश्वविद्याय के अलग करने के लिए बीच में एक दीवार भी बनाई जाए. प्रदर्शन में शामिल रहे छात्रों से बात करने के बाद IIT-BHU के प्रशासन ने एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि है छात्रों की जो भी मांग है उसे वो शिक्षा मंत्रालय के समक्ष रखेंगे. 

पुलिस ने शुरू की अपनी जांच

बता दें कि गुरुवार को कुछ लड़कों ने अपने दोस्त के साथ घूम रही IIT-BHU की एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी. और उसे कथित रूप से निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बना लिया था. इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने FIR भी दर्ज की है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

"कैंपस में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद किया जाए"

इस घटना के सामने के बाद से ही IIT-BHU के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार को राजपूताना हॉस्टल के सामने धरना-प्रदर्शन किया था. छात्रों के अनुसार इस घटना में बाहरी तत्व शामिल थे. लिहाजा हमारी मांग है कि कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी जाए. छात्रों ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया. क्लास और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया है. पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है.

15 मिनट तक लड़कों ने जो मन आया किया

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी लड़के उसका मुंह दबा कर उसे कोने में ले गए. उसे जबरन किस किया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की. फिर उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और फोटो भी खींची. पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाइक सवार लड़कों ने करीब 15 मिनट तक उसे बंधक बनाए रखा. इस दौरान उन लोगों ने जो मन आया उसके साथ वो किया. फिर वे उसका मोबाइल नंबर लेकर भाग गए.

Advertisement
Topics mentioned in this article