- दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला पत्रकार खानसा जुनेद के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है.
- आरोपी Nidhish Gopalkri Nair ने उड़ान के दौरान सोती हुई पत्रकार को गलत तरीके से छुआ और फिर रंगे हाथ पकड़ा गया.
- एयरलाइन ने मामले की जानकारी लेकर उसे मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया.
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला पत्रकार खानसा जुनेद के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया कि उनके बगल में बैठे यात्री ने उड़ान के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ.
'सोते समय छुआ… जागने पर रंगे हाथ पकड़ा'
खानसा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके बगल में बैठे व्यक्ति ने पहले तब उन्हें छुआ जब वह सो रही थीं. जब दूसरी बार उसने हाथ बढ़ाया, वह जाग रही थीं और उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.
'तुम्हें भ्रम हो रहा है'
पत्रकार के मुताबिक जब उन्होंने आरोपी से सवाल किया तो उसने कहा कि 'तुम्हें भ्रम हो रहा है… you are hallucinating'.
आरोपी को किया सुरक्षाकर्मियों के हवाले
सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन को इस मामले की जानकारी है और उसने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुंबई हवाई अड्डे पर उस व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. यह घटना आज सुबह घटी.
यह भी पढ़ें- आने वाली है भयानक गर्मी, आ गई मौसम वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी चेतावनी
मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान
पोस्ट वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने X पर ही खानसा से अधिक विवरण, फ्लाइट नंबर, समय, सीट नंबर और संपर्क जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है. साथ ही कार्रवाई का भरोसा भी दिया है. पुलिस ने लिखा, कृपया डिटेल्स DM में साझा करें, हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं.
यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
फ्लाइट में महिला यात्रियों के साथ अभद्रता के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर इन‑फ्लाइट सुरक्षा, एयरलाइन की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के अधिकार को लेकर बहस गरम हो गई है.













