शातिर डॉक्टर गिरफ्तार, रिमोट से पलक झपकते बदल देता था BMW कार की नंबर प्लेट, ट्रैफिक पुलिस भी हैरान

हैदरााद पुलिस ने वीकेंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुबली हिल्स पर एक कार को रोका. इस कार की नंबर प्‍लेट देख ट्रैफिक पुलिसवालों के होश उड़ गए. इसे कार में बैठकर अंदर से ही बदला जा सकता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद में एक डॉक्टर को शराब पीकर गाड़ी चलाने और रिमोट से नंबर प्लेट बदलने के आरोप में पकड़ा गया है
  • डॉक्टर की बीएमडब्ल्यू कार में ऐसा उपकरण लगा था जिससे कुछ सेकंड में दो अलग-अलग नंबर प्लेट बदली जा सकती थीं
  • पुलिस ने जुबली हिल्स क्षेत्र में इस कार को रोककर जांच की और डॉक्टर के खून में कानूनी सीमा से अधिक शराब मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पलक झपकते ही रिमोट से कार में बैठे-बैठे ही नंबर प्‍लेट चेंज...! पुलिस के हत्‍थे एक ऐसा शातिर डॉक्‍टर चढ़ा है, जो ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बीएमडब्‍ल्‍यू कार की नंबर प्‍लेट रिमोट से बदलता रहता था. ऐसे में वह सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर कार चलाता था. लेकिन शराब के नशे में ड्राइव करते समय उसकी सारी पोल खुल गई. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर, हैदराबाद का ये शातिर डॉक्‍टर कब से नियम-कानूनों को तोड़ रहा था.  

कुछ ही सेकंड में नंबर प्‍लेट चेंज

हैदराबाद में रिमोट कंट्रोल से बदलने वाली नंबर प्लेट वाली बीएमडब्ल्यू कार चला रहे एक डॉक्टर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया. पुलिस ने वीकेंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुबली हिल्स पर एक कार को रोका. इस कार की नंबर प्‍लेट देख ट्रैफिक पुलिसवालों के होश उड़ गए. इसे कार में बैठकर अंदर से ही बदला जा सकता था. ये जुगाड़ डॉक्‍टर ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए किया था. कार में ऐसा सिस्‍टम लगा है, जिससे कुछ ही सेकंड में नंबर प्‍लेट बदल जाती है. 

शराब पीकर चला रहे थे BMW कार

शातिर डॉक्‍टर की पहचान डॉ. गौतम रेड्डी के रूप में हुई है, जिन्‍हें शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स से शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान पकड़ा गया. उनके खून में अल्कोहल का लेवलर कानूनी सीमा से काफी अधिक था. इस दौरान पुलिस को डॉक्‍टर की लग्जरी कार में एक लेटेस्‍ट डिवाइस लगा हुआ दिखा, जिससे वे अपनी नंबर प्लेट बदल सकते थे. आरोप है कि वे निगरानी कैमरों को गुमराह करके ई-चालान से बचना चाहते थे. इसलिए उन्‍होंने कार में ये डिवाइस लगा रखी थी.  

डॉक्‍टर की कार में जो डिवाइस लगा था, उससे ड्राइवर कुछ ही सेकंड में दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन प्लेट बदल सकता था. बीएमडब्‍ल्‍यू कार में एक प्लेट दिल्ली में रजिस्‍ट्रेशन थी, जबकि दूसरी तेलंगाना में. पुलिस जांच के दौरान, तेलंगाना नंबर प्लेट का पता आरोपी से जुड़े एक अन्य वाहन से चला, जिससे पता चलता है कि यह जानबूझकर कानूनी एजेंसियों को धोखा देने का प्रयास था.

Advertisement

नंबर प्‍लेट देख पुलिस भी हैरान 

जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) एन रविंदर ने कहा, "नकली नंबर प्लेटों से बचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह का लेटेस्‍ट सिस्टम हैरान करने वाला है. यह जुर्माने से बचने और डिजिटल निगरानी को गुमराह करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है." पुलिस ने आगे बताया कि यह मॉडिफिकेशन संभवतः एक निजी कार डेकोरेशन यूनिट में किया गया था और इस तरह के अवैध सिस्टम बनाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है. मॉडिफिकेशन यूनिट पर भी कानूनी कार्रवाई होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- नागौर पुलिस की अनोखी कार्रवाई, इलेक्ट्रिक कार का ही काट दिया पॉल्यूशन का चालान, जानिए क्या EV कारों का PUC जरूरी?

Advertisement

डॉक्टर पर धोखाधड़ी और ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने का भी आरोप है. उसके रक्त में अल्कोहल की मात्रा (बीएसी) 137 मिलीग्राम थी, जबकि अनुमेय सीमा 30 मिलीग्राम/100 मिलीलीटर है. वाहन को आगे की फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. अधिकारी अब जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैदराबाद में अन्य वाहन भी इसी तरह की हेराफेरी में शामिल हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें :- कार चालक ने नशे में कई गाड़ियों को ठोंका, फिर पुलिसकर्मी को किया अगवा, बीच सड़क पर पड़े लठ्ठ 

Featured Video Of The Day
Donald Trump ने बताए US Iran Talks Fail होने के 2 बड़े Reasons, Strait of Hormuz में भारी तनाव