हरियाणा के कई हिस्सों में तीखी गर्मी, पंजाब में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास

हरियाणा के नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
चंडीगढ़:

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में 39.6 डिग्री, भिवानी में 40.7 और रोहतक में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 39.2, पटियाला में 40.6, जालंधर में 39.2, पठानकोट में 38.1 और मोहाली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Featured Video Of The Day
US Iran Ceasefire के बीच Donald Trump का बड़ा ऐलान, Uranium Enrichment, Sanctions Relief पर नया दांव
Topics mentioned in this article