हिमाचल में मौसम ने ली करवट, लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी शुरू; 4×2 और दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है.

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. रविवार सुबह से ही कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई. खासकर मनाली में स्थित अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर सुबह होते ही भारी हिमपात दर्ज किया गया. अचानक बदले मौसम ने ठंड को फिर से बढ़ा दिया है.

पर्यटकों के लिए प्रशासन की सख्ती

बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं. पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से आगे 4×2 वाहनों और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. केवल 4×4 वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है. पुलिस की निगरानी में वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

सुरक्षा को लेकर जारी की गई एडवाइजरी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करें. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो केवल सुरक्षित वाहनों का उपयोग करें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. इससे दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सकेगा.

लाहौल स्पीति में भी जारी बर्फबारी

लाहौल स्पीति जिले में भी सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही यहां बर्फ गिरनी शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. इससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

लाहौल स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बर्फबारी के चलते सभी वाहनों को समय रहते मनाली की ओर भेज दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और बर्फीले इलाकों, नदी-नालों से दूरी बनाए रखें.

ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित

ताजा बर्फबारी के कारण क्षेत्र में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है. जहां पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान में 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार खत्म! कब आएगा परीक्षा परिणाम? यहां पढ़ें

Featured Video Of The Day
कलमा पढ़वाकर जहां 26 टूरिस्टों को मारा गया, वो पहलगाम अब ऐसा दिखता है | Pahalgam Attack