हिमाचल प्रदेश से पवन खेड़ा या सुप्रिया श्रीनेत को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस, क्या है पार्टी हाईकमान का प्लान

कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मन्थन अपने चरम पर है. सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के पास पहुंची संभावित नामों की सूची में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एंट्री ने मुकाबला 'हिमाचली बनाम बाहरी' बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
congress himachal news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवार चयन को लेकर गहन मन्थन जारी है
  • कांग्रेस हाईकमान के संभावित नामों की सूची में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के शामिल होने से स्थानीय बनाम बाहरी विवाद
  • दिल्ली से सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा जैसे राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/ शिमला:

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है. कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मन्थन अपने चरम पर है. सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के पास पहुंची संभावित नामों की सूची में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एंट्री ने मुकाबला 'हिमाचली बनाम बाहरी' बना दिया है. पार्टी के भीतर इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि क्या कांग्रेस किसी स्थानीय चेहरे पर दांव खेलेगी या दिल्ली से किसी दिग्गज को शिमला के रास्ते संसद भेजेगी.

कांग्रेस के गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली से दो तेज-तर्रार प्रवक्ताओं के नाम पैनल में जुड़ गए हैं:
➤सुप्रिया श्रीनेत: अपनी प्रखर बयानबाजी के लिए चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता.
➤पवन खेड़ा: पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता, जिनकी राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ है.

प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों और नेताओं का मानना है कि राज्यसभा के लिए किसी स्थानीय (हिमाचली) नेता को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए. स्थानीय दावेदारों में ये नाम प्रमुख हैं:
➤पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह
➤स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और पूर्व मंत्री आशा कुमारी
➤सीएम के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल और एडवोकेट जनरल अनूप रत्न का नाम भी है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | धमाकों के बीच ईरान-US में क्यों कांपी धरती? भूकंप का मतलब परमाणु टेस्ट तो नहीं?