हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार चालक समेत दो श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं एक शव की शिनाख्त हुई है जिसकी पहचान टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार जल कर खाक हो गई, जिससे बाकी लोगों की शिनाख्त नहीं पाई है. वहीं टैक्सी ड्राइवर की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मुताबिक नए खुलासे से हादसे की पूरी कहानी बदल गई है.
हादसे से पहले कटा था ओवर स्पीड चालान
पुलिस उपाधीक्षक चिंतपूर्णी अनिल पटियाल के मुताबिक, हिमाचल के ऊना में हुए चिंतपूर्णी हादसे में मृतक ड्राइवर की पहचान लुधियाना के ट्रैक्सी चालक रजनीश ऊर्फ पिंकू के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया है कि हादसे से ठीक 25 किलोमीटर पहले उसी कार का ओवर स्पीड चालान हुआ था. इतना ही नहीं मृतक टैक्सी ड्राइवर रजनीश ने हादसे ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उसने कहा,
टैक्सी चालक का वीडियो पोस्ट हादसे से ठीक पहले आने के बाद पूरी कहानी बदल गई है और पुलिस भी अब नए सिरे से जांच में जुट गई है. हादसे से ठीक 25 किलोमीटर पहले ओवर स्पीड चालान कटा, जिसके बाद भी वह कार हाई स्पीड में चला रहा था.
कुछ महीने पहले ही ली थी स्विफ्ट डिजाइर कार
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी के रजनीश (28) के परिवार में पत्नी और एक बेटा और बेटी है. उसने कुछ के महीने पहले ही स्विफ्ट डिजाइर कार खरीदी थी, और वही कार हादसे का शिकार हो गई. बुधवार को उसने घर पर कहा था कि वह सवारी लेकर माता चिंतपूर्णी मंदिर जा रहा है. लेकिन दोपहर होते-होते परिवार को हादसे की खबर मिली, जिसके बाद इलाके में मातम पसर गया. रजनीश के पिता एक फैक्ट्री में दर्जी का काम करते हैं. परिवार मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से लुधियाना के गोपाल नगर में बस गया था.
पुलिस उपाधीक्षक चिंतपूर्णी अनिल पटियाल ने बताया की इस हादसे में अभी मरने वाले एक ही व्यक्ति की पहचान हो सकी है. अभी दूसरे व्यक्ति को पहचान की जानी बाकी है और उसके अलावा भी बारीकी से हादसे के कारणों को जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः बेटे को इंसाफ के लिए 4 महीने लड़ी मां: बर्थ-डे पर शराब में जहर मिलाकर मारने वाली पत्नी-ससुर गिरफ्तार














