150 हाथी एक साथ... ये कोई AI वीडियो नहीं, हकीकत में दिखा ये नजारा, आप भी रह जाएंगे दंग

सेफ्टी के लिए वन विभाग भी एकदम मुस्तैद है. वन विभाग इस झुंड पर नजर रख रहा है और लोगों से इन जंगली जानवरों से उचित दूरी बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

जोरहाट में निमती घाट के पास ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच स्थित एक द्वीप पर हाथियों के एक बड़े झुंड ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचा. लगभग 150 हाथियों का ये विशाल झुंड, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं, पिछले कुछ समय से माजुली और निमती घाट के बीच ब्रह्मपुत्र नदी के द्वीप में रह रहा है.

वहां लोकल लोगों और घूमने फिरने आए पर्यटकों के लिए रोमांचक दृश्य बन गया है. वो पल देखने वाला होता है जब विशालकाय हाथी पानी में मस्ती करते हैं, नहाते और खेलते हुए दिखाई देते हैं.

सेफ्टी के लिए वन विभाग मुस्तैद

इनकी सेफ्टी के लिए वन विभाग भी एकदम मुस्तैद है. वन विभाग इस झुंड पर नजर रख रहा है और लोगों से इन जंगली जानवरों से उचित दूरी बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है.

Advertisement

इससे पहले असम में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के गहरे पानी में हाथी का झुंड तैरता हुआ दिखाई दिया था. वीडियो में देख सकते हैं कि हाथियों को गहरी नदी में तैर रहे हैं और उनके शरीर का केवल ऊपरी भाग दिखाई दे रहा है. इस अद्भुत वीडियो ने कई लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi को 'भीतरी लोगों से डर',Ramdev ने साफ जवाब दे दिया |Chakravyuh | Sucherita Kukreti