Haryana IAS Transfer List: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, देखें कौन कहां हुआ तैनात

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. 63 अधिकारी में 21 IAS और 42 HCS शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Haryana IAS Transfer List
NDTV

Haryana Administrative Reshuffle: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने देर शाम आदेश जारी करते हुए 63 अधिकारियों के तबादले किए हैं. जिनमें 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं. यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

प्रमुख नियुक्तियां और जिम्मेदारियां

इस बड़े फेरबदल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई कमान सौंपी गई है. जिसमें गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी रवि प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है. अमित कुमार अग्रवाल (आईएएस) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. हाल ही में उन्हें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था.

आईएएस सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का निदेशक बनाया गया है और वे अतिरिक्त सचिव का दायित्व भी संभालेंगे. आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा का निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया . वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव के साथ-साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल का भी तबादला करते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

युवा अफसरों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

 सरकार ने प्रशासन  में नई ऊर्जा भरने के लिए युवा आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताते उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जिनमें अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में एडीसी, अंकित कुमार चौकसे को पानीपत, उत्सव आनंद को हिसार और डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी नियुक्त किया गया है.

एचसीएस स्तर पर बड़े बदलाव

एचसीएस अधिकारियों की सूची में भी महत्वपूर्ण फेरबदल देखने को मिले हैं. इसमें अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है. परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त, संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) और प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ बनाया गया है. इसके अलावा जयदीप कुमार को हरियाणा सरकार में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; Rain Alert: आंधी, बारिश और बिजली... मार्च में 5 दिन झमाझम, यूपी, दिल्ली से पंजाब तक मौसम का अजब नजारा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: इजरायल का ईरानी नेवी चीफ अली रेजा को मारने का दावा | Trump