धुआं ही धुआं... सूरत में नायलॉन के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

सूरत की नायलॉन कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी, आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकल रही हैं. दमकल मौके पर हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
सूरत:

गुजरात में सूरत की नायलॉन के कपड़े बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटे खिड़कियों से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं. नायलॉन के कपड़ों में आग लगी है, इसलिए ये तेजी से फैल गई. आग फैक्‍ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी है. दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

इससे पहले मंगलवार सुबह सूरत के लिंबायत इलाके में एक आवासीय भवन में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मरने वालों में चार महिलाएं और एक चार वर्षीय बच्चा शामिल हैं.

ये खबर बढ़ाई जा रही है...

Featured Video Of The Day
Thrissur Blast News: Thrissur पटाखा गोदाम ब्लास्ट, 12 मौत, 6 की हालत नाजुक, 23 घायल | Viral Video
Topics mentioned in this article