भारत अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास, शुभांशु शुक्ला मई में स्पेस स्टेशन के लिए होंगे रवाना, जानिए कौन हैं

Group Captain Shubhanshu Shukla: पिछले आठ महीनों से नासा और निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस के साथ प्रशिक्षण ले रहे ग्रुप कैप्टन शुक्ला एक निजी वाणिज्यिक मिशन पर आईएसएस के लिए उड़ान भर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Group Captain Shubhanshu Shukla: भारत की अंतरिक्ष यात्रा में गगनयान मील का पत्थर साबित होने वाला है. इस यात्रा की समय-सीमा की घोषणा करते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि गगनयात्री या अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अगले महीने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने क्या बताया

केंद्रीय अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "अगले महीने एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन तय है. भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक निर्णायक अध्याय लिखने के लिए तैयार है. इसरो नई सीमाओं को निर्धारित करने के साथ ही एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष मिशन में भेजने के लिए तैयार है. गगनयान की तैयारियों, आईएसएस मिशन और भारत के अंतरिक्ष सपने और भी ऊंचे उठ रहे हैं."

स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा

पिछले आठ महीनों से नासा और निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस के साथ प्रशिक्षण ले रहे ग्रुप कैप्टन शुक्ला एक निजी वाणिज्यिक मिशन पर आईएसएस के लिए उड़ान भर रहे हैं, जिसके लिए भारत ने 60 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया है. इस मिशन को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा और चार लोगों का दल स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल में बैठेगा, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा.

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?

लखनऊ के रहने वाले शुक्ला 40 वर्ष के हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस मिशन के लिए अपने सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री को चुना है, क्योंकि उनके सामने लंबा करियर है. एक्सिओम-4 मिशन की कमांडर नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन होंगी, जो अब एक्सिओम स्पेस के लिए काम करती हैं. अन्य दो क्रू मेंबर्स में पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की हैं, जो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री हैं और मिशन विशेषज्ञ होंगे. वहीं दूसरे क्रू मेंबर हंगरी के टिबोर कापू हैं, उनकी भी यही भूमिका होगी. ग्रुप कैप्टन शुक्ला मिशन के पायलट होंगे.

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan T20 Match: Bangladesh समर्थन पर Pakistan Panelist से नहीं बना जवाब! | Sucherita