यूपी बजट: विंध्य समेत 5 नए एक्सप्रेसवे का ऐलान, गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार से हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Expressway in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में पांच एक्सप्रेसवे के लिए करीब 18500 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसमें गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार करते हुए इसे हरिद्वार तक ले जाने और विंध्य एक्सप्रेसवे शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ganga expressway in up
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित अनुपूरक बजट में एक्सप्रेसवे के लिए हजारों करोड़ रुपये दि हैं. इसमें विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक शामिल है. एक्सप्रेसवे के लिए 18 हजार 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था. यूपी में पानीपत-गोरखपुर, गोरखपुर-शामली और गोरखपुर-सिलीगुड़ी जैसे बड़े एक्सप्रेसवे पर पहले ही काम चल रहा है. सरकार की योजना अब लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये राज्य के बड़े एक्सप्रेसवे का नेटवर्क ग्रिड बनाने की है. 

विंध्य एक्सप्रेसवे (Vindhya Expressway)

विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए यूपी के अनुपूरक बजट में  6580 करोड़ रुपये दिए गए हैं.प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जैसे छह जिलों को इसका लाभ मिलेगा. एक्सप्रेसवे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक, खनिज संपन्न जिलों को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ेगा. 333 किमी लंबा पहाड़ी और नदी इलाके में बनाया जा रहा है. सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दूरदराज के जिलों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा. 

गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से हरिद्वार विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार पर मुहर लगी है. बजट में 5780 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार उत्तराखंड तक इसका विस्तार होगा.अभी मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे चल रहा है. हरिद्वार तक पहुंचने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के श्रद्धालु दिल्ली से गुजरे बिना सीधे हरिद्वार, ऋषिकेश पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें - प्रयागराज से निकलेगा 330 KM का नया विंध्य एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड को जोड़ेगा, मिर्जापुर से दिल्ली तक सुपरफास्ट रफ्तार

Advertisement

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट में 2380 करोड़ के खर्च से विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे घोषित किया है. ये सोनभद्र से चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. 117 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे सोनभद्र, चंदौली को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. सोनभद्र को विंध्य एक्सप्रेसवे के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ और दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी.

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे 

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे 400 करोड़ का है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, हरदोई-फर्रुखाबाद के जरिये ये गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी देगा.अनाज और कृषि उत्पादों के जिले फर्रुखाबाद और हरदोई का लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच बाईपास बनेगा.जेवर एयरपोर्ट-गंगा एक्सप्रेसवे लिंक

Advertisement

जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक करने की घोषणा भी हुई है. 250 करोड़ रुपये के बजट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर को बुलंदशहर के जरिये गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ाव मिलेगा.ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जेवर में नोएडा एयरपोर्ट को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा.इससे वेस्ट यूपी में बुलंदशहर, मेरठ और पूर्वांचल के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

चिल्ला रेगुलेटर एलिवेटेड फ्लाईओवर 

दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला एलिवेटेड फ्लाईओवर को भी बजट मिला है. दिल्ली मयूर विहार के पास चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर को जोड़ने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए 100 करोड़ आवंटित किए गए हैं.एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के लिए 200 करोड़ दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें - यूपी को हरियाणा से जोड़ेगा ये सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे, NH9 से गाजियाबाद, नोएडा को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी 

ये भी पढ़ें - दिल्ली से गोरखपुर 8 घंटे में, यूपी-हरियाणा के 22 जिलों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, 'गंगा एक्सप्रेसवे' से भी बड़ा

Advertisement
Featured Video Of The Day
PDA का PD अब हो गया पंडित! अखिलेश को क्यों याद आए ब्राह्मण?

Topics mentioned in this article
Up Supplementary Budget
Expressway In Up
Ganga Expressway
Vindhya Expressway
UP Assembly Monsoon Session 2026