एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रहेगा.
नई दिल्ली:
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रहेगा. यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है.
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ( G Kishan Reddy) ने ट्वीट किया, ''आज़ादी का 'अमृत महोत्सव' (Amrit Festival of Independence) और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत एएसआई ने पांच से 15 अगस्त, 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों/स्थलों पर आगंतुकों/पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क किया है.''
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: अब ईरान ने कब्ज़ा किया जहाज़! | Trump | |Bharat Ki Baat Batata Hoon














