'LPG लेकर चार और जहाज होर्मुज से आ रहे हैं', विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में बोले रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही (ट्रांजिट) से जुड़े गठबंधन के संबंध में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हमारी प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
LPG को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
NDTV

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच LPG गैस की उपलब्धता की जानकारी देने को लेकर सरकार ने एक बार फिर प्रेस ब्रीफिंग की है. इस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि देश में LPG की कोई दिक्कत नहीं है. ईरान के होर्मुज के रास्ते हमारे चार और जहाज आ रहे हैं. जो अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हम खाड़ी देशों से लगातार बात कर रहे हैं. साथ ही हम अपनी ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से बाकी देशों से भी संपर्क में हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि हम तेल कहां से खरीद रहे हैं, इसकी जानकारी आपको संबंधित मंत्रालय से मिल जाएगी. हमारे विदेश मंत्री पेरिस में हैं. वे विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और दो सत्रों में अपनी बात रख चुके हैं. मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही (ट्रांजिट) से जुड़े गठबंधन के संबंध में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हमारी प्राथमिकता है. 

आपको बता दें कि सरकार ने कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को लेकर सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए साफ किया कि देश के पास आने वाले दो महीनों के लिए बैकअप प्लान तैयार है. मिडिल ईस्ट में जंग के चलते  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है. भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 140 डॉलर के पार पहुंच गई है. इस बीच सरकार ने बताया कि भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है. साथ ही अगले 60 दिनों यानी दो महीनों की सप्लाई लाइन भी पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है.सरकार ने बताया कि, भारतीय रिफाइनरियां अपनी पूरी या उससे भी ज्यादा कैपेसिटी पर काम कर रही हैं. घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन में करीब 40 फीसदी की बड़ा इजाफा आया है. 

यह भी पढ़ें: 6 यूक्रेनी नागरिक क्यों लिए गए हिरासत में और अभी क्या है स्टेट्स? भारत ने बताया

यह भी पढ़ें: LPG से भरे 2 जहाज पहुंचे भारत, 2,44,000 नागरिक लौटे देश... जानें मंत्रालयों की प्रेस ब्रीफिंग की बड़ी बातें

Advertisement

Featured Video Of The Day
US China Crisis: Hormuz में America से सीधा पंगा, Trump और Xi Jinping के बीच भड़केगा भयंकर युद्ध?
Topics mentioned in this article