तमिलनाडु में तालाब में पूजा के दौरान पांच युवक डूबे, मौत

पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों और बचाव कर्मियों की मदद से शवों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शोक संतप्त के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चेन्नई:

तमिलनाडु के चेन्नई में बुधवार को मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक एक तालाब में डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. 

पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब पुजारी और स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना लिया. इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य युवक भी डूब गए.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शोक संतप्त के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों और बचाव कर्मियों की मदद से शवों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement

चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और पत्रकारों को बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी. स्थानीय निकाय अधिकारियों के समन्वय से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें -

-- दिल्ली एयरपोर्ट 2022 में दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा: एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल
-- बंगाल सरकार ने हनुमान जन्मोत्सव पर तीन जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का लिया फैसला

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग के बीच भारत आएगी LPG की बड़ी खेप! | LPG Cylinder
Topics mentioned in this article