गुजरात में पहली 'मेक इन इंडिया' सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार, शनिवार को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

भारत का पहला 'मेक इन इंडिया' सेमीकंडक्टर प्लांट बनकर तैयार हो गया है. यह प्लांट गुजरात के अहमदाबाद में बना है. शनिवार 28 फरवरी को पीएम मोदी इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट का शनिवार को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर की ATMP सुविधा का उद्घाटन करेंगे.
  • 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाला प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत पहला प्रोजेक्ट है.
  • साणंद में लगभग 5 लाख वर्ग फुट का क्लीनरूम होगा, जो दुनिया के सबसे बड़े रेज़्ड-फ्लोर क्लीनरूम में एक होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/अहमदाबाद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 को दोपहर 3:45 बजे गुजरात के सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Micron Semiconductor Technology India Private Limited) की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) सुविधा का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा,  "यह उद्घाटन भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण (semiconductor manufacturing) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि सानंद ATMP सुविधा से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू हो गया है. यह प्रोजेक्ट वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है".

इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था. यह मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंज़ूर किया गया पहला प्रोजेक्ट है.

22500 करोड़ रुपए से अधिक का प्रोजेक्ट

माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) प्रोजेक्ट पर करीब 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का अनुमान है. इसपर काम प्रोजेक्ट अप्रूवल के बाद फ़ौरन बाद शुरू हो गया था. देश में महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश को गति देने की दिशा में एक अहम पहल है.

PMO के मुताबिक, "साणंद संयंत्र, पूर्ण रूप से चालू होने पर, लगभग 5 लाख वर्ग फुट के क्लीनरूम क्षेत्र (cleanroom space) से सुसज्जित होगा, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े रेज़्ड-फ्लोर क्लीनरूम में से एक बन जाएगा. यह संयंत्र विश्व भर के ग्राहकों की सेवा करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग में तीव्र प्रगति के कारण मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है".

बताते चले कि साणंद एटीएमपी सुविधा माइक्रोन के वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क से उन्नत डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम) और नैंड सेमीकंडक्टर वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों में परिवर्तित करेगी, जो वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी.

माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) संयंत्र की स्थापना और संचालन भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण के क्षेत्र में एक अहम केंद्र के तौर पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है.

यह भी पढ़ें - भारतीय जॉब मार्केट में AI का दबदबा, कोडिंग और बेसिक इंजीनियरिंग से ज्यादा AI एक्सपर्ट्स की मांग

Featured Video Of The Day
Pakistan का Afghanistan के खिलाफ युद्ध का ऐलान, 133 अफगान सैनिक मारने का दावा | BREAKING | Top News