- सोमवार को नई दिल्ली के ITO के पास शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लग गई.
- इस आग को सीबीएसआई और नीट पेपर लीक केस से जोड़कर देखा जा रहा है.
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे संयोग या प्रयोग बताते हुए कई सवाल उठाए हैं.
CBSE-NEET विवाद के बीच सोमवार को नई दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लग गई. दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगी. इसके वीडियो भी सामने आए. वीडियो में बिल्डिंग की खिड़कियों से धूआं निकलता नजर आ रहा है. आग की सूचना पर अग्निशामन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. शिक्षा विभाग की बिल्डिंग में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए है.
पवन खेड़ा ने 33 मिनट के प्रेस कॉफ्रेंस में उठाए कई सवाल
कांग्रेस मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस कॉफ्रेंस में पूछा ये संयोग है या प्रयोग? क्या जो सवाल उठ रहे हैं, उसके जवाब आग में जल जाएंगे? 33 मिनट के प्रेस कॉफ्रेंस में पवन खेड़ा ने पेपर लीक, सीबीएसई OSM प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. प्रेस कॉफ्रेंस से पहले पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पोस्ट लिखा- जांच की आंच से पहले आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंच गई, अद्भूत संयोग है.
मौजूदा पीढ़ी के साथ खिलवाड़, इसलिए हम फ्रस्टेडः कांग्रेस
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि एक नारा दिया गया था- 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'. लेकिन मुझे लगता है असली नारा था- 'न पढूंगा, न पढ़ने दूंगा'. मोदी सरकार में मंत्रियों के पोस्ट या ट्वीट उठाकर देखिए- किसी ने भी शिक्षा व्यवस्था या CBSE की निंदा में एक शब्द नहीं कहा है. वहीं, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पेपर लीक पर सवाल पूछा गया, तो वो कहते हैं- राहुल गांधी Frustrated हैं. हम सब इसलिए Frustrated हैं, क्योंकि आप मौजूदा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर










