फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: इटावा से हरदोई सिर्फ 1 घंटे में, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, 27 गांवों की जमीन पर बनेगा

सिक्सलेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किए जाने की योजना को लेकर जमीन खरीदी जा रही है. एक्सप्रेसवे किनारे सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जाने का भी प्रस्ताव है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए काम जोरों पर है. (AI इमेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश में इटावा से हरदोई तक 125 किमी. लंबा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है
  • इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 27 गांवों से लगभग 24 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी
  • अधिग्रहण की प्रक्रिया में किशनी तहसील के 15 और भोगांव तहसील के 12 गांवों की जमीन शामिल है

उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है.  इटावा से हरदोई तक फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. करीब 90-92 किमी लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का बचा हुआ काम जल्द पूरा हो सकता है. इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए  27 गांवों से 24 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. जमीन का अधिग्रहण कुरावली-मैनपुरी के भोगांव और किशनी तहसील के गांवों से होगा. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बाकी जमीन खरीद की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. अब 24 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

बन रहा 125 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

इस जमीन अधिग्रहण का काम अक्टूबर में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सकेगा.फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. नए लिंक एक्सप्रेसवे को बनाए जाने का मकसद  उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को और बेहतर करना है. इसी को देखते हुए यूपीडा ने  नए लिंक एक्सप्रेसवे को बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है. सिक्सलेन एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 27 गांवों की जमीन पर बनाया जाएगा. इसके पूरा होने से इटावा से हरदोई का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो सकेगा.

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 27 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

बता दें कि भोगांव और किशनी तहसील के 27 गांवों की जिस जमीन को चिन्हित किया गया था, उसकी 92 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है. बाकी जमीन का भी अधिग्रहण होना है. प्रशासन इसी काम में लगा हुआ है. बता दें कि किशनी तहसील के 15 गांवों और भोगांव तहसील के 12 गांवों की जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा गया है. यह प्रस्ताव तहसील प्रशासन ने जिला प्रशासन को भेज दिया है. आगे की कार्रवाई यूपीडा करेगा. 

भोगांव, किशनी के इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

भोगांव तहसील के बहरामऊ, मुड़ई,   हाजीपुर बरा, हुसैनपुर, कमालपुर महमूदिया,अकबरपुर बिकू,बहदीनपुर,रामनगरिया, दुर्जनपुर, चनेपुर,छबीलेपुर और घूमसपुर गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होना है. 

Advertisement

किशनी तहसील के सींगपुर, नगला पांडेय,नगला कले,कैथपुर,नगला बले,धमियापुर,टोडरपुर,अहमलपुर,महोली शमशेरगंज, नगला गवे, शिवसिंहपुर, रठेह, तरिहा और ख्वाजापुर गांवों की जमीन का भी अधिग्रहण होना है.

 इटावा से हरदोई तक फर्राटेदार सफर

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे  इटावा से हरदोई तक बनने जा रहा है. इसके लिए बाकी बची जमीन खरीद का काम तेजी से चल रहा है. ये लिंक एक्रसप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा.त्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बना रहा है. 

Advertisement

आठ लेन तक विस्तारित करने की योजना

सिक्सलेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किए जाने की योजना को लेकर जमीन खरीदी जा रही है. एक्सप्रेसवे किनारे सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जाने का भी प्रस्ताव है, इससे किसानों को फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें-बिहार से बंगाल तक नया एक्सप्रेसवे बनेगा, किशनगंज से दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

Featured Video Of The Day
'AAP को सपनों में भी दिखता हूं', राघव चड्ढा का तीखा हमला

Topics mentioned in this article
UP Expressway
Link Expressway
Link Expressway In Uttar Pradesh
Farukhabad
Land Acquisition