पाकिस्तान की सीमा में पहुंचे पालघर के 8 भारतीय मछुआरे, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया

मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान गलती से समुद्री सीमा पार कर पाकिस्तान की जलसीमा में पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें वहां की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (MSA) ने हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के पालघर जिले के 8 मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया है
  • मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने मछुआरों की पाकिस्तान में मौजूदगी की पुष्टि करते हुए सरकार को सूचित किया है
  • मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तान की जलसीमा में चले गए थे, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के पालघर जिले के 8 मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है. इस घटना की पुष्टि राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने भी की है. मंत्री राणे ने बताया कि पालघर के जो मछुआरे थे, वह पाकिस्तान की सीमा में चले गए हैं, पाकिस्तान में हैं. उसकी सारी जानकारी भारत सरकार को है. कुछ जानकारी हमारे पास भी है, क्योंकि हम मत्स्य विभाग से हैं.  इस बारे में भारत सरकार, गृह विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ पत्राचार शुरू हो चुका है.

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, "सकारात्मक तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं. मैं ज्यादा जानकारी न देते हुए इतना ही कहूंगा कि जल्द ही वह मछुआरे अपने भारत में आ जाएंगे, इतना विश्वास मैं आपको देता हूं." बताया जा रहा है कि ये मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान गलती से समुद्री सीमा पार कर पाकिस्तान की जलसीमा में पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें वहां की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (MSA) ने हिरासत में ले लिया.  फिलहाल, भारत सरकार और संबंधित एजेंसियां मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए पाकिस्तान से संपर्क में हैं.

इससे पहले भी कई बार भारतीय मछुआरे गलती से समुद्री सीमा पार कर चुके हैं, जिन्हें बाद में कूटनीतिक प्रयासों से रिहा कराया गया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav का जन्मदिन, आमने-सामने भाई-भाई | Tej Pratap Yadav