Dollar vs Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Dollar vs Rupee Rate Today 11 Dec 2023: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.39 पर खुला. बाद में वह 83.37 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
नई दिल्ली:

विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.37 पर पहुंच गया.विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.39 पर खुला. बाद में वह 83.37 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है. शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया  83.40 पर बंद हुआ था.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.66 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,632.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Pankaj Jeena ने दादू की यादें और बेटियों को हौसला दिया! | Shayari | Poet
Topics mentioned in this article