सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश

दिशा सालियान की मौत के मामले में बांबे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. कोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ-साथ सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी
  • सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर की थी CBI जांच की मांग
  • दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थी
मुंबई:

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. गौरतलब है कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज फैसला सुनाया.कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी थी पिछली सुनवाई में फैसला सुरक्षित रखा गया था.कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए. 

जानिए क्या था पूरा मामला 

यह मामला दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर की गई याचिका से जुड़ा है. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर FIR दर्ज करने और नए सिरे से जांच की मांग की थी. उनकी मांग थी कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. इससे पहले 28 अगस्त को इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई थी. सतीश सालियान की ओर से एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दिशा के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप 

सतीश सालियान ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी दिशा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी. इसी आधार पर उन्होंने केस दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की थी. उल्लेखनीय है कि दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी. उस समय मुंबई पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या माना था और एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी.

Featured Video Of The Day
NDTV EXCLUSIVE: आसमान से दिखा नेपाल में तबाही का खौफनाक मंजर, त्रिशूली बाजार का नामोनिशान मिटा

Topics mentioned in this article
Disha Salian
Disha Salian Case
Disha Salian Case Bombay High Court