- झारखंड में छात्र नेता देवेंद्र महतो ने 24 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है.
- मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया.
- अनशन खत्म होने के बाद दोनों मंत्री छात्रों के साथ नाचते हुए नजर आए.
झारखंड में छात्र नेता नेता देवेंद्र महतो ने 24 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया. सोमवार की रात मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने उनका अनशन खत्म करवाया. दोनों मंत्रियों ने जूस पिलाकर देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल खत्म करवाई. इसके बाद देवेंद्र महतो कैंप में उत्साह देखा गया. क्योंकि सरकार ने छात्रों की मांगों को मानते हुए झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है. देवेंद्र महतो का अनशन खत्म कर करवाने के बाद मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह छात्रों के साथ नाचते नजर आए.
छात्रों के साथ मंत्रियों ने किया डांस
देवेंद्र महतो का अनशन खत्म होने के बाद रांची सदर अस्पताल के वार्ड में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी. छात्रों के साथ दो कद्दावर मंत्री भी झूमते नजर आए. दरअसल, परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ 24 दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे. सोमवार को झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए JPSC के बाद अब JSSC-CGL के एग्जाम को भी निरस्त करने का फैसला किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने ही सोमवार की रात को इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि लंबी मंत्रणा के बाद यह फैसला लिया है. ऐसे में सोमवार की रात में देवेंद्र महतो ने अपना अनशन खत्म किया तो छात्र झूम उठे.
दरअसल, जीत की खुशी में झूम रहे छात्रों ने जैसे ही पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए और जश्न मनाया. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी छात्रों के साथ डांस करने लगे. दोनों मंत्रियों ने छात्रों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर कदमताल किया और जमकर थिरके.
सीएम हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा 'SIT और CID की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी. फिलहाल जांच की जा रही है. ऐसे में हर बात को बताना अभी संभव नहीं है. लेकिन एक बड़ा नेटवर्क था, जिन्होंने अलग-अलग समय पर काम किया है. ऐसे में 2014 के बाद से अब तक जितनी भी परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, सभी की जांच CID से करवाई जाएगी.' इसी के साथ झारखंड सरकार ने JPSC के बाद JSSC-CGL के एग्जाम को भी निरस्त करने का ऐलान कर दिया है. जो छात्रों की बड़ी जीत मानी जा रही है.
ये भी पढ़ेंः JPSC-CGL परीक्षा रद्द, TDPL के सारे एग्जाम भी कैंसिल, महतो ने अनशन भी तोड़ा, छात्रों के आगे झुकी हेमंत सरकार