लोकसभा में 7 साल से डिप्टी स्पीकर की पोस्ट खाली, खरगे बोले- क्‍या ये डेमोक्रेसी है?

हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं, जिस पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बधाई दी. इस दौरान उन्‍होंने लोकसभा में पिछले सात साल से डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के उपसभापति के पद के लिए चुना गया है, जिस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद के पिछले सात वर्षों से खाली रहने पर सवाल उठाया है
  • खरगे ने कहा कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद खाली छोड़ना लोकतंत्र के खिलाफ है और इसे जल्द भरना चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति होंगे. राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्‍हें इस अवसर पर बधाई दी. राज्‍यसभा में इस दौरान खरगे ने लोकसभा के डिप्‍टी स्‍पीकर के पद का मुद्दा उठाया. कांगेस के वरिष्‍ठ नेता ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 7 साल से लोकसभा में डिप्‍टी स्‍पीकर का पद खाली क्‍यों छोड़ा गया है? ये कैसी डेमोक्रेसी है?

7 साल से ये पद खाली

मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्‍यसभा में डिप्‍टी चेयरमैन चुने जाने पर हरिवंश नारायण सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा, "बड़ी हैरान करने वाली बात है कि इतना तेजी से ये चुनाव हुआ है. यह पहली बार है, जब इस पद के लिए किसी सदस्‍य को मनोनीत किया गया है. इससे पता चलता है कि हरिवंश नारायण सिंह इस पद के लायक हैं. इसलिए मैं उनको बधाई देता हूं. लेकिन मुझे इस बात से तकलीफ है कि संविधान के अनुच्‍छेद-93 में निहित संविधानिक भावना के विपरीत लोकसभा में 2019 से उपाध्‍यक्ष का पद खाली है. 7 साल से ये पद खाली है, क्‍या ये अच्‍छा नहीं होता कि राज्‍यसभा की तरह लोकसभा में भी ऐसा ही होता." 

ये भी पढ़ें :- हरिवंश चुने गए राज्य सभा के उपसभापति, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलाई इस सुखद संयोग की याद 

 गेट नंबर 7 पर जाता हूं, तब वहां ताला...

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने कहा, "संविधान सदन में उपाध्‍यक्ष का कक्ष मेरे पुराने कमरे के पड़ोस में ही है. जब भी मैं वहां से गेट नंबर 7 पर जाता हूं, तब मुझे वहां कमरे पर लटका ताला दिख जाता है. ये मुझे तकलीफ देता है कि हम प्रजातंत्र की बात करते हैं और 7 साल से आप डिप्‍टी स्‍पीकर को चुनते नहीं हैं, तो इस पद का मतलब क्‍या है? हर आदमी डेमोक्रेसी की बात करता है. डेमोक्रेसी को हम टूटने नहीं देंगे. कल मैंने एक महाशय को सुना वो कह रहे थे कि डेमाक्रेसी को तोड़ने की बहुत कोशिश हुई, फिर डिप्‍टी स्‍पीकर के पद को लेकर आप क्‍या कहेंगे? 7 साल से सदन के डिप्‍टी स्‍पीकर नहीं हैं, ये क्‍या है? आपको जिस किसी को भी इस पद नियुक्‍त करना है कीजिए, लेकिन इसे खाली क्‍यों छोड़ा गया है?"    

Advertisement

खरगे ने कहा कि आज फिर से हरिवंश उपसभापति बनकर आसन पर आएंगे. हम आशा करते हैं कि हरिवंश विपक्षी सदस्यों का खास ध्यान रखेंगे. मुझे उम्मीद है कि वो हमें पूरा ध्यान देंगे.

ये भी पढ़ें :- नीतीश कुमार का 'पावर अपग्रेड', सीएम पद छोड़ने के बाद अब पूरे देश में मिलेगी Z+ सुरक्षा

Advertisement
Featured Video Of The Day
सीजफायर की दलाली के बाद भीख का कटोरा लेकर कहां पहुंच गए पाकिस्तानी पीएम?