मार्च के पहले हफ्ते में ही 35 डिग्री का टॉर्चर, डरा रही दिल्ली की गर्मी, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत में जहां गर्मी तेवर दिखा रही है वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मार्च महीने की शुरुआत में दिल्ली समेत उत्तर भारत में तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री अधिक बढ़ गया है
  • दिल्ली में होली के दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
  • UP के कई जिलों में तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहकर गर्मी का असर महसूस कराया जा रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मार्च महीने की शुरुआत में ही सूरत ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड तो मानो गायब सी हो गई है. कई जगहों पर पारा सामान्य से 7-8 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है. दिल्ली में तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जो इस सीजन का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की जगह अब शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं ने ले ली है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और गर्म हो सकता है.

दिल्ली में 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अब दिन के साथ रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि होली के दिन यानी 4 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या इसके पार पहुंच सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है.अगले तीन दिन हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है.

यूपी में आज मौसम का क्या हाल?

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है. आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 31°C से 34°C के बीच रहने के आसार हैं. वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में गर्मी का असर अधिक देखा जा रहा है. न्यूनतम तापमान 16°C से 17°C के आसपास रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

पंजाब,हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

इन राज्यों में अगले 48 घंटों तक 20-30 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि 4 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से 4 से 7 मार्च के बीच पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना  है. हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचे इलाकों में भी 4 मार्च के बाद छिटपुट वर्षा या हल्की बर्फबारी का अनुमान है.

राजस्थान, गुजरात और MP में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन राज्यों में भी गर्मी का प्रहार जारी रहेगा. पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में तापमान में 3 से 5°C तक बढ़ेगा. गुजरात और कोंकण में भी नमी वाली गर्मी पड़ेगी. वहीं मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है.

दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर भारत में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं. केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के छिटपुट हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं असम, मेघालय और सिक्किम में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, दोनो से क्या बातें हुईं?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल की राजधानी में ईरान का बड़ा हमला, बैलेस्टिक मिसाइल दागी | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article