बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, शकरपुर में फेरीवाले बने शिकार, दिल्ली में एक और हिट एंड रन केस

राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बीती शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला. बेलगाम वाहन ने सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के शकरपुर इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी
  • टक्कर लगने से कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • हादसे के बाद घायल सभी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में बेकाबू वाहन और उनकी रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. द्वारका जैसे हृदयविदारक हादसे से भी लोग सीख लेने को तैयार नहीं हैं. ताजी घटना दिल्ली के व्यस्ततम इलाके शकरपुर का है, जहां एक तेज रफ्तार कार सवार ने तीन लोगों को कुचल दिया. सभी फेरीवाले थे और सड़क के किनारे अपना रोजगार चला रहे थे. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कैसे हो गई घटना?

घटना 20 फरवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट की है. दिनेश कुमार शर्मा (उम्र 67 वर्ष), निवासी सर्वारकर अपार्टमेंट, आई.पी. एक्सटेंशन,दिल्ली–92,अपनी किया सेल्टोस कार नंबर DL14CE चलाते हुए चावड़ी बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वह बाबा पैलेस,मदर डेयरी रोड,शकरपुर के पास फल खरीदने के लिए रुके और फिर घर के लिए रवाना होने लगे. जैसे ही वह कार को लेकर आगे बढ़े,अचानक गाड़ी तेज होने की वजह से उनका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी. 

घटना में तीन घायल, पहचान जारी 

इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. उन्हें तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए कुंदन लाल अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.घायलों की पहचान की जा रही है.स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और कानून के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: 6 देशों को निगलेगा इजरायल? | War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article