दिल्ली- नोएडा ही नहीं, भट्टी की तरह धधक रहे देश के ये बड़े शहर, पारा 45°C के पार

Heatstroke: मौसम विशेषज्ञों ने लू की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है. दुनिया के सबसे गर्म शहरों में से आधे से ज़्यादा शहर भारत के हैं. अप्रैल का महीना जून जैसा लग रहा है. आने वाले कुछ हफ़्ते और भी चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
देश के इन बड़े शहरों में गर्मी से बुरा हाल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अप्रैल में दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और अन्य बड़े शहरों में तापमान मई-जून जैसा लगने लगा है
  • 22 से 24 अप्रैल तक कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी करते हुए 43 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है
  • दुनिया के 10 सबसे ज्यादा गर्म जगहों में 19 शहर भारत के हैं, जिनमें यूपीस बिहार बंगाल के शहर शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अप्रैल में आसमान आग उगल रहा है. दिल्ली-नोएडा ही नहीं यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के अन्य बड़े शहर भी भट्टी की तरह धधक रहे हैं. हालत इतनी खराब है कि सुबह 8 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है. एसी और कूलर भी ठंडक नहीं पहुंचा पा रहे हैं. डराने वाली बात ये है कि AQI.in के मुताबिक, दुनिया के 20 सबसे ज्यादा गर्म जगहों में 19 शहर भारत के हैं. अभी तो ये ट्रेलर है गर्मी तो और रुलाएगी. मई-जून तो आने दीजिए फिर देखिए क्या ही हाल होगा. ताजा हलात देखकर तो लग रहा है कि न गमछा काम आएगा और न ही ठंडक पहुंचाने वाला टेलकम पाउडर. मौसम विभाग ने पहले ही देश के कई राज्यों में 22 से 24 अप्रैल तक लू ती चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.जबकि कुछ जगहों पर पारा पहले ही 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.

PTI फोटो.

महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पारा अभी से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. आसमान इस कदर आग उगल रहा है कि अब तक यहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 लोग हीटस्ट्रोक की वजह से बीमार हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही. दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि 25 अप्रैल को बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है.  बीमार पड़ने से अच्छा है कि जरूरी एहतियात बरतिए. 

ये भी पढ़ें- गर्मी का अटैक... कई जगह तापमान 45°C के पार, महाराष्ट्र में 7 मौतें; पारे का प्रचंड सितम!

भारत के कौन से शहर सबसे गर्म?

भारत के सबसे गर्म 19 शहरों में कई उत्तर प्रदेश के कई शहर भी शामिल हैं. यहां कई जगहों पर तो पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. बिहार का हाल भी कुछ ऐसा ही है. गर्मी से यहां भी बुरा हाल है. तपिश और गर्मी के मामले में भागलपुर टॉप पर है.बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, भोजपुर और सीवान शामिल का हाल भी बहुत बुरा है. वहीं ओडिशा का तालचेर और पश्चिम बंगाल का आसनसोल इस हीट लिस्ट में टॉप पर है. ये वो जगहें हैं, जहां तापमान  44 डिग्री सेल्सियस के करीब है. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पारा  43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भारत के इन शहरों के बाद नेपाल का लुम्बिनी दुनिया का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है. 

Advertisement

PTI फोटो.

यूपी के कौन से शहर उगल रहे आग?

 उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और बनारस सबसे ज्यादा आग उगल रहे हैं. वैसे तो पूरा राज्य ही इन दिनों गर्मी का टॉर्चर झेल रहा है. लखनऊ समेत 35 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार तक गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही. रविवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. 

गोरखपुर में 22 अप्रैल को उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है. वहीं 24 अप्रैल को तो आसमान और भी आग उगलेगा. तापमान 45 डिग्री पहुंचने की आशंका है. अगले कुछ दिनों तक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

बिहार के कौन से शहर गर्मी से तप रहे?

बिहार में अप्रैल में ही गर्मी से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.अप्रैल कम और जून ज्यादा लग रहा है. लू से लोगों का हाल बहुत बुरा है. दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है. दोपहर में चिलचिलाती धूप और रात में उमस रुला रही है. मैदानी इलाके मानो जल रहे हैं. टॉप 20 गर्म शहरों की लिस्ट में बिहार का भागलपुर सबसे ऊपर है. 22 अप्रैल तो परा 44 डिग्री पहुंच गया है जो 26 अप्रैल तक 42 डिग्री से नीचे रहने वाला नहीं है.   हालांकि बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, भोजपुर और सीवान भी जमकर आग उगल रहे हैं. 26 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम अभी से जान लें.

Advertisement

पश्चिम बंगाल में कैसा है गर्मी का सितम?

बंगाल भी इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. कोलकाता में मानो आग बरस रही है. मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. आसमसोल में पारा 22 अप्रैल को 44 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि अगले पांच दिनों तक लगभग ऐसे ही बना रहेगा. यानी कि गर्मी जमकर रुलाएगी. 23 अप्रैल तो वोटिंग के दिन भी गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा रहेगा.

कोलकाता में भी गर्मी मई-जून जैसी है. पारा 43 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है जो अगले पांच दिनों तक थोड़ा बहुत ऊपर नीचे होगा. लेकिन तपिश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. भीषण गर्मी के इस दौर में संभलकर रहने की जरूरत है. 

Featured Video Of The Day
सीजफायर बढ़ा, तनाव बरकरार! ट्रंप की धमकी ईरान बोला- कड़ा सबक सिखाएंगे