Weather Today: चुभती धूप, छूटते पसीने...बारिश जाते ही शुरू हो गया गर्मी का टॉर्चर, दिल्ली-UP सहित इन राज्यों का मौसम अपडेट

Weather Today IMD Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम सामान्य रहने की बात कही है.सीधा मतलब है कि अब लोग गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए तैयार हो जाएं. आइए आपको मौसम का ताजा अपडेट दिए देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
weather update today imd
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में बारिश खत्म होकर दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है जिससे गर्मी बढ़ेगी
  • दिल्ली में 13 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है
  • पंजाब और हरियाणा में 12 से 17 अप्रैल तक सामान्य मौसम रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD Update:अप्रैल अब अपने पहले पखवाड़े को पार करने वाला है. बारिश का दौर थम चुका है तो वहीं दिन के तापमान में इजाफे के साथ चिलचिलाती धू अब परेशान करने लगी है. 13 अप्रैल से अधिकतम तापमान भी बढ़ने वाला है तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम सामान्य रहने की बात कही है.सीधा मतलब है कि अब लोग गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए तैयार हो जाएं. आइए आपको मौसम का ताजा अपडेट दिए देते हैं. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा, आसमान साफ रहेगा. दिनभर 15-20 kmph की स्पीड से हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 35-37 तो न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा. 13 अप्रैल से इसमें इजाफा होना शुरू होगा. 13 से 17 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री को छुएगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन की गर्मी और परेशान कर सकती है. 

दिल्ली से सटे राज्यों के क्या हाल?

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. 12 से 17 अप्रैल तक हरियाण और पंजाब में सामान्य रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट और अगले हफ्ते नहीं है.  

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल और उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य रहेगा.हिमाचल में 16 अप्रैल को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

यूपी-राजस्थान का हाल भी जान लीजिए

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अब गर्मी सितम ढाने को तैयार है. बारिश और ओले के कहर के बाद दोनों प्रदेशों में गर्मी का पारा चढ़ने वाला है. उत्तर प्रदेश में पारा 40 डिग्री को पार करेगा और अब दिन में लू भी चलेगी.  मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया सहित कई इलाकों में गर्मी बढ़ने वाली है. राजस्थान में भी अब अधिकतम पारा 40 डिग्री को पार करने वाला है. न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री छू रहा है. 

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मौसम साफ होते ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन  
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: US, ईरान, पाक की त्रिपक्षीय वार्ता से निकलेगा समाधान? |JD Vance
Topics mentioned in this article