पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक में ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट जमीन पर उतरे हैं, जो पूरे एनसीआर क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले साबित होंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसमें सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित होगा. इसके अलावा भी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से वेस्ट यूपी की दिशा और दशा बदलने वाली है. रियल एस्टेट बूम के साथ ये देसी-विदेशी कनेक्टिविटी, एजुकेशन-टेक्नोलॉजी हब और मैन्युफैक्चिंग-लॉजिस्टिक्स के बड़े हब के तौर पर भी विकसित हो रहा है.
नोएडा एयरपोर्ट का सपना साकार
जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था. साढ़े 4 साल के भीतर एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हो गया यूपी का ये 5वां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जो दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी की नई इबारत लिखेगा. अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को हुआ था. जबकि 10 मार्च 2024 को एक साथ आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद और श्रावस्ती के हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया.
गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कब
यूपी सरकार में 14 जुलाई 2018 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का आधारशिला रखे जाने के दो साल में 16 नवंबर 2021 को उद्घाटन हुआ. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास फरवरी 2020 में होने के बाद जुलाई 2022 में चालू हुआ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल यानी पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे भी 18 दिसंबर 2021 को बनना शुरू हुआ. इसका उद्घाटन अप्रैल में होने वाला है. गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मेरठ तक बन रहा है और यह 13 जिलों से गुजरेगा.
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल दौड़ी
देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत के दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस रूट का शिलान्यास 8 मार्च 2019 को हुआ था. गाजियाबाद-दुहाई खंड 2023 में चालू होने के बाद फरवरी 2026 दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम इसी क्रम में 7 दिसंबर 2020 को आगरा मेट्रो की नींव रखी गई और मार्च 2024 में इसका उद्घाटन हुआ. 22 फरवरी 2026 को मेरठ मेट्रो भी मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक शुरू हुई. इसके बाद दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर रूट पर रैपिड रेल दौड़ेगी. हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को भी रैपिड रेल से जोड़ने की तैयारी है. इससे दिल्ली एनसीआर के किसी भी बड़े शहर से 1 घंटे के भीतर जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
NH-709B के तौर पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में पीएम मोदी के हाथों हो सकता है. दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत (EPE जंक्शन) तक का हिस्सा और सहारनपुर के कुछ हिस्सों में ट्रायल पहले ही शुरू हो चुका है. NHAI के अनुसार, मुख्य कैरिजवे का काम लगभग 98-99% पूरा हो गया है. पीएम मोदी मोदी देहरादून के संभवतः फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट - FRI से इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं.अभी दिल्ली से देहरादून जाने में 5-6 घंटे लगते हैं, जो इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मात्र 2.5 घंटे रह जाएंगे. कुल दूरी भी 235 किमी से घटकर 213 किमी हो जाएगी. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से होते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली, सहारनपुर से गुजरेगा और फिर देहरादून के आशारोड़ी तक पहुंचेगा.
ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में इंटरनेशनल फिल्म सिटी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट चल रहा है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर (बेव्यू प्रोजेक्ट्स) और भूटानी ग्रुप के कंसोर्टियम ने इसका जिम्मा संभाला है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को भी प्रोत्साहन मिलेगा. साइट पर कुछ फिल्मों की शुरुआती शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है. बोनी कपूर की फिल्म 'मॉम-2' की शूटिंग यहां होने वाली है.
फिल्म सिटी का उद्घाटन हुआ
फिल्म सिटी के 230 एकड़ में पहले चरण की लागत लगभग 1510 करोड़ है. 80 एकड़ में अत्याधुनिक साउंडप्रूफ स्टूडियो और आउटडोर लोकेशन (जैसे मनाली, कश्मीर और मंदिरों के सेट) बनाए जा रहे हैं. इंटरनेशनल फिल्म यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है. यहां वर्चुअल प्रोडक्शन स्टूडियो के साथ अंडरवाटर शूटिंग टैंक भी होगा. जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच भारत की पहली पॉड टैक्सी (Pod Taxi) चलाने की योजना है. इसकी 75 एकड़ जमीन पर कमर्शियल इस्तेमाल के तौर पर फाइव स्टार होटल, शॉपिंग मॉल और सितारों के लिए विला बनाए जाएंगे.
ग्रेटर नोएडा में कई और बड़े प्रोजेक्ट
- ग्रेटर नोएडा में योट्टा डेटा सेंटर डिजिटल सेवा और क्लाउड स्टोरेज में एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा.
- जुलाई 2018 में नोएडा में सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री के उद्घाटन, यूपी देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में नंबर वन बना
- नोएडा के जेवर में जल्द ही सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उत्पादन शुरू होने वाला है
- ग्रेटर नोएडा में जापानी सिटी और सिंगापुर सिटी का भी निर्माण हो रहा है














