Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल

Delhi Meerut Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत इस पूरे ट्रैक पर इसी महीने से फर्राटा भरने लगेगी. ये रैपिड रेल मेरठ मेट्रो से भी कनेक्ट होगी, यानी दिल्ली से सीधे मेरठ के अंदरूनी इलाकों तक सफर कर पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Meerut Namo Bharat Train and Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का उद्घाटन जल्द
नई दिल्ली:

Delhi Meerut Rapid Rail Project: दिल्ली से मेरठ रोजाना सफर करने वालों को आज से तोहफा मिलेगा. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन का उद्घाटन आज होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी की दोपहर को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. 22 फरवरी से ये रैपिड रेल दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी. इसी दिन से मेरठ में मेट्रो भी चलने लगी, यानी न केवल अब मेरठ के बाहरी इलाके तक पहुंचेंगे, बल्कि वहां से रैपिड रेल से इंटरचेंज करके अंदरूनी इलाकों में भी पहुंच सकेंगे. पीएम मोदी मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. मेरठ मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा और नमो भारत की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी.

मोहिउद्दीनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है. अभी मेरठ साउथ के भूड़बराल से दिल्ली के न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन चल रही है. इस रेल रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर कर रहे हैं. पहले चरण में रैपिड रेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो चुका है. दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों रैपिड रेल स्टेशन (मोदीपुरम, शताब्दीनगर, बेगमपुल) पर नमो भारत कॉरिडोर के रूट पर भी अब ये चलेगी. इसी रेल ट्रैक पर मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेट्रो रेल भी दौड़ेगी. 

Delhi Meerut Namo Bharat Train Route Map

मेरठ मेट्रो के बीच 13 स्टेशनों पर ठहराव होगा. नमो भारत के इस 82 किलोमीटर लंबे रूट के 23 किमी कॉरिडोर में मेरठ मेट्रो चलेगी. नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है.

ये भी पढ़ें - रैपिड रेल के 4 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी, दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम-फरीदाबाद तक 8 शहर होंगे कनेक्ट, जानें डिटेल

रैपिड रेल परियोजना को दिल्ली एनसीआर में बड़ा वरदान माना जाता रहा है. RRTS रैपिड रेल प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये है. पांच साल पहले मार्च 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी. हालांकि करीब एक साल की देरी से ये परियोजना पूरी हो रही है. 

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कब

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को करेंगे. यह परियोजना 2019 में शुरू होने के साथ 7 साल में पूरी हुई है. पहले फेज में मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक 13 स्टेशनों पर मेट्रो चलेगी. मेट्रो ट्रेन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. एक बार में लगभग 700 यात्री इसमें आ जा सकेंगे. मेरठ मेट्रो हर 7 मिनट में चलेगी.

Advertisement

Meerut Metro Stations

मेरठ मेट्रो की टाइमिंग, शेड्यूल

मेरठ मेट्रो का सोमवार से शनिवार तक परिचालन समय सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा. पीक आवर में हर 5 से 10 मिनट पर और कम व्यस्त समय में हर 10 से 15 मिनट पर मेट्रो ट्रेन चलेगी. यात्री कैश मशीन या पारंपरिक काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे. किराये का विवरण अभी नहीं दिया गया है.


मेरठ मेट्रो स्टेशनों के नाम

मोदीपुरम
मोदीपुरम डिपो
मेरठ उत्तर
दौर्ली
एमईएस कॉलोनी
बेगम पुल
भैसाली
मेरठ सेंट्रल
ब्रह्मपुरी
शताब्दी नगर
रिठानी
परतापुर
मेरठ साउथ

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से शहर का हर कोना जुड़ेगा 

Advertisement

दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के 4 बड़े कॉरिडोर की तैयारी चल रही है. इससे आठ बड़े शहर भी इससे जुड़ेंगे. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) ने गुरुग्राम के इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल की तैयारी की है. दिल्ली पानीपत करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर की भी तैयारी चल रही है. 

 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | धमाकों के बीच ईरान-US में क्यों कांपी धरती? भूकंप का मतलब परमाणु टेस्ट तो नहीं?