दिल्ली में जलाने वाली गर्मी और यहां पड़ रही जमकर बर्फ, मौसम चल रहा कौन सी नई चाल, VIDEO

Delhi And Kargil Weather: दिल्ली में जहां मार्च महीने में ही आसमान से आग बरस रही है,वहीं कारगिल के द्रास में ऊपर से हो रही बर्फ की बारिश लोगों को ठिठुरा तो रही है पर उत्तर भारत का हाल देख सुकून भी दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
delhi and kargil weather
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली और उत्तर भारत में मार्च माह के पहले हिस्से में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिससे गर्मी की शुरुआत हो गई
  • लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में मार्च में बर्फबारी का वीडियो आया है जो एकदम उल्टा हाल दिखा रहा
  • मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 12 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त तप रही है. ये हाल तब है जब मार्च अभी आधा भी नहीं बीता है और अप्रैल,मई और जून के महीने बाकी हैं. जहां लोग अभी सुबह-शाम हल्की ठंड का आनंद ले रहे थे,गीजर के गर्म पानी से नहा रहे थे,अब घर में घुसते ही गर्मी जान ले रही है. कूलर-पंखे तो चालू हो गए पर दिन-ब-दिन चढ़ते तापमान ने एसी की भी एंट्री वक्त से पहले करा दी है. ये हाल दिल्ली का ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों का है,लेकिन इस बीच लद्दाख के कारगिल से जो वीडियो आया है वो न सिर्फ चौंका रहा हैं बल्कि मौसम की इस नई चाल को भी दिखा रहा है. लद्दाख में कारगिल के द्रास में ताजा बर्फबारी का वीडियो आया है. जहां दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत तप रहा हो,उस बीच ऐसा वीडियो लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहा है.

वीडियो में स्वर्ग सा नजारा 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने लगभग 47 सेकेंड के वीडियो को शेयर किया है. दिल्ली में जहां मार्च महीने में ही आसमान से आग बरस रही है,वहीं कारगिल के द्रास में ऊपर से हो रही बर्फ की बारिश लोगों को ठिठुरा तो रही है पर उत्तर भारत का हाल देख सुकून भी दे रही हैं.  

कैसा है कारगिल का मौसम?

मौसम विभाग ने लद्दाख के साथ जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 10 मार्च से 12 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है. कारगिल के ही मौसम की बात करें तो आज हल्की बरसात के साथ बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर रह सकता है. 11 मार्च से 16 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान  0 डिग्री भी जा सकता है.  इस दौरान बर्फबारी के भी संकेत हैं. 

दिल्ली का हाल तो बिल्कुल जुदा

दिल्ली का मौसम लद्दाख कारगिल के मौसम से बिल्कुल जुदा है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 तो वहीं न्यूनतम 18 से 20 डिग्री तक जा सकता है. 11 मार्च से 115 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 18 डिग्री तक जाएगा. सवाल है कि क्या बारिश राहत पहुंचाएगी? तो जवाब है नहीं,  आसमान इस दौरान साफ रहेगा. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ
Topics mentioned in this article