स्कूल बस गुजरी और फिर बाइक और कार की टक्कर, साहिल के आखिरी पलों का VIDEO

द्वारका में तेज रफ्तार कार से हुए हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जो घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • द्वारका में हुए सड़क हादसे का नया वीडियो सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर दौड़ती हुई दिख रही है
  • हादसे को अंजाम देने वाला ड्राइवर मात्र सत्रह वर्ष का नाबालिग था जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था
  • स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही बाइक और खड़ी कार को टक्कर मारी जिससे गंभीर दुर्घटना हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के द्वारका में हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस घटना को लेकर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें एक कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिखाई देती है. वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि हादसे से पहले सड़क पर ट्रैफिक सामान्य था, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने कुछ ही सेकंड में हालात बदल दिए.

इस मामले की जांच में जो सच सामने आया वह और भी डरावना है. स्कॉर्पियो चला रहा लड़का मात्र 17 साल का था. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वह सड़क पर रील और रफ्तार का खेल खेल रहा था. स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की बाइक को उड़ाया और फिर एक खड़ी कार से जा भिड़ी. आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है. 

बीबीए कर रहा था मृतक साहिल

साहिल सिर्फ एक बेटा नहीं, अपनी 'सिंगल मदर' इन्ना माकन की पूरी दुनिया था. साहिल बीबीए (BBA) कर रहा था और उसका लक्ष्य था विदेश जाकर मास्टर्स करना. वह अपनी मां पर बोझ नहीं बनना चाहता था, इसलिए खुद ही मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के एडमिशन फॉर्म, डॉक्यूमेंटेशन और इंश्योरेंस की कागजी कार्रवाई पूरी कर रहा था. आज घर की दीवारों पर साहिल के हाथों से लिखे करियर नोट्स और लक्ष्य तो मौजूद हैं, लेकिन उन्हें सच करने वाला साहिल हमेशा के लिए खामोश हो गया है. अगस्त में उसे यूके के लिए उड़ान भरनी थी, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
खून जैसा लाल हो गया आसमान, ऐसा लगा मानो आने वाला है प्रलय, खौफनाक था मंजर
Topics mentioned in this article