रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत चीन सीमा पर जवानों संग मनाई दिवाली! बोले, तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अनुशासन ही असली ताकत

प्रकाश पर्व दिवाली पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम स्थित भारत-चीन सीमा पहुंचकर जवानों के साथ त्योहार मनाया. सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ संग उन्होंने 1967 के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और विषम परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों का मुंह मीठा कराकर मनोबल बढ़ाया. पंकज धुंगेल की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाई दिवाली
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिवाली पर सिक्किम स्थित भारत-चीन सीमा पर तैनात थल सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया.
  • राजनाथ सिंह ने शेरा थांग युद्ध स्मारक पर 1967 के भारत-चीन संघर्ष के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की.
  • रक्षा मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और कहा कि देश की सुरक्षा में उनका त्याग दिवाली के दीपक के समान है.

देशभर में मनाए जा रहे प्रकाश पर्व दिवाली के खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम स्थित भारत चीन सीमा पर तैनात थल सेना के जांबाज जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया. सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ नाथू ला पास के निकट शेरा थांग युद्ध स्मारक (Sherathang War Memorial) पहुंचे रक्षा मंत्री ने 1967 के भारत-चीन संघर्ष में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने जवानों का मुंह मीठा कराया और कहा कि देशवासियों की दिवाली की रोशनी हमारे सैनिकों के त्याग और अनुशासन की बदौलत है.

जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ दीपावली का पावन पर्व मना रहा है, तब देश की सीमाओं की रक्षा में शून्य से नीचे के तापमान और दुर्गम पहाड़ियों पर मुस्तैद भारतीय जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं मोर्चे पर पहुंचे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सिक्किम में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण भारत चीन सीमा के पास शेरा थांग में थल सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी. पश्चिम बंगाल के सुकना आर्मी बेस से हेलीकॉप्टर के जरिए शेरा थांग पहुंचे रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल धीरज सेठ और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

शेरा थांग युद्ध स्मारक पर 1967 के अमर बलिदानियों को नमन

शेरा थांग पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने सबसे पहले शेरा थांग युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर सपूतों को याद किया. उन्होंने कहा कि यह स्मारक 1967 में नाथू ला और चो ला में चीनी सेना के खिलाफ अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीरों की स्मृति में बनाया गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह स्मारक भावी पीढ़ियों को देशभक्ति और मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा देता रहेगा. यह हमारे जवानों की वीरता को इतिहास के पन्नों में अमर बनाता है.

'जवानों की मुस्कान और साहस ही दिवाली का सबसे बड़ा दीया'

सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके त्याग और समर्पण की तुलना दिवाली के दीये से की.  उन्होंने कहा कि अगर आज पूरा देश शांति और सुरक्षा के साथ दीपावली मना रहा है, तो यह हमारे सेना के जवानों के त्याग का परिणाम है. शेरा थांग में मौजूद हर जवान दिवाली के एक जलते हुए दीये के समान है, जिस तरह दीया बिना शोर किए अंधेरे से लड़ता है, उसी तरह हमारे जवानों की मौजूदगी पूरे देश में विश्वास जगाती है. इस मौके पर रक्षा मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और देश की सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सितंबर महीने को अपनी जिंदगी में सबसे खास क्यों मानते हैं लालकृष्ण आडवाणी, खुद लिखी थी पूरी कहानी

तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अनुशासन ही असली ताकत

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध प्रणाली और तकनीकी विकास का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि मानवीय साहस का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि आधुनिक सैन्य तकनीक चाहे कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, अगर सैनिकों में साहस और अनुशासन नहीं है, तो तकनीक बेअसर हो जाती है. जवानों का अनुशासन ही भारतीय सेना की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से आए सैनिक एक ही संकल्प के साथ मां भारती की रक्षा में सीमा पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. (पंकज धुंगेल की रिपोर्ट.)

Advertisement

यह भी पढ़ें- संगठनों पर दिमागी नक्सलियों का कब्जा, इन्हें पहचान कर हराना जरूरी; बस्तर में बोले पीएम मोदी

Featured Video Of The Day
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में क्यों सजता है नोटों का खजाना?

Topics mentioned in this article
Diwali Celebration
Indian Army Jawans
Nathu La

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं