Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है, मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4789 हो गई हैं जबकि मृतकों की संख्या 124 हो गई. राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई और 508 नए मरीज सामने आाए हैं. इसके अलावा सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 'कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों' ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए. सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की इस अपील पर विचार कर रही है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. एक कैबिनेट बैठक में, उन्होंने मंत्रियों से एक "वर्गीकृत योजना" के साथ आने का आग्रह किया था.
Coronavirus (COVID-19) India Updates in Hindi:
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में 39 महिलाओं को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है. महिलाओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है. प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते में भेजे गए 500 रुपये निकालने कियोस्क सेंटर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी, जहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, इसलिए कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. महिलाओं को बुनियाद स्कूल में अस्थाई रूप से बनाई गई जेल में बंद किया गया है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के खिलाफ मैदान में तैनात दस पुलिसकर्मी भी इस घातक वायरस की चपेट में आ गये हैं. भोपाल में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 74 पर पहुंच गयी. भोपाल पुलिस के उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया, ''भोपाल में दस पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इनमें एक सीएसपी, एक उप निरीक्षक और शेष आरक्षक हैं.''
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा हजार पार कर गया है. ताजा आकंड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 1018 लोग अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वहीं, इनमें से 116 मामले मुंबई के हैं.
भारत में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है, मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4789 हो गई हैं जबकि मृतकों की संख्या 124 हो गई. राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई और 508 नए मरीज सामने आाए हैं.
सोशल मीडिया पर कोरोना से जुड़ी अफवाह फैलाने, नफरत भरे संदेश पोस्ट करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र में 113 FIR दर्ज. ये FIR महाराष्ट्र के साइबर विभाग की पहल पर की गई है. लोगों से अपील की गई है कि व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन अपने खिलाफ संभावित कार्रवाई से बचने के लिए सेटिंग में जाकर only group admin can post active कर लें.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा : असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए काम के मोर्चे पर कुछ छूट का प्रस्ताव है लेकिन सबको सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा.
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में ब्रिटेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने SG तुषार मेहता को केंद्र सरकार से निर्देश लाने को कहा है. अब इस मामले पर 13 अप्रैल को सुनवाई होगी.
दिल्ली सरकार ने तबलीगी जमात से जुड़े 1950 लोगों के नंबर दिल्ली पुलिस को दिए. इन सभी को 25 मार्च के लॉकडाउन के बाद निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यालय से निकाला गया था. दिल्ली सरकार ने पुलिस से कहा है कि इनके मोबाइल नंबर के हिसाब से ये पता लगाया जाए कि 25 मार्च से पहले ये किन किन इलाकों में घूमे और किन लोगों से मिले.
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तबलीगी जमात के छिपे हुए सदस्यों को पंजाब सरकार ने 24 घंटे की मोहलत दी है. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे के अंदर वह खुद सामने आकर नजदीकी पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. नहीं तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उचित कदम उठाने, राज्य सरकारों के साथ तालमेल करने का निर्देश दिया. गृह मंत्री ने अधिकारियों से जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ तेजी से और कड़े कदम उठाने को कहा.
पुणे में कोरोना वायरस बीमारी के तीन और मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया. इसके बाद महाराष्ट्र के इस जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई. जिला कलक्टर नवल किशोर ने बताया कि तीनों रोगियों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी और उन्हें पहले से भी कुछ बीमारियां थीं. उन्होंने बताया कि तीनों मरीज़ों का सरकारी ससून जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोनावायरस के 4421 केस आए. पिछले 24 घंटे में 354 नए केस मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं. वे प्रतिदिन 375 बेड बना रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली, मुंबई, भीलवाड़ा, आगरा में छोटे-छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें सील करने की रणनीति बनायी गयी है.
असम में कोरोना : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य पेशेवरों को राज्य कानून के अनुसार कोरोनावायरस जांच और सहायता के लिए तैनात किया जा सकता है. हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि उन्हें उपचार के लिए तैनात नहीं किया जा सकता.
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | पुष्ट मामले | ठीक हुए / माइग्रेट हुए | मृत्यु |
---|---|---|---|
अंडमान एवं निकोबार | 10 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 266 | 1 | 3 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
असम | 26 | 0 | 0 |
बिहार | 32 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 18 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 10 | 8 | 0 |
दिल्ली | 523 | 19 | 7 |
गोवा | 7 | 0 | 0 |
गुजरात | 144 | 22 | 12 |
हरियाणा | 90 | 25 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 13 | 2 | 1 |
जम्मू एवं कश्मीर | 109 | 4 | 2 |
झारखंड | 4 | 0 | 0 |
कर्नाटक | 151 | 12 | 4 |
केरल | 327 | 58 | 2 |
लद्दाख | 14 | 10 | 0 |
मध्य प्रदेश | 165 | 0 | 9 |
महाराष्ट्र | 748 | 56 | 45 |
मणिपुर | 2 | 0 | 0 |
मिज़ोरम | 1 | 0 | 0 |
ओडिशा | 21 | 2 | 0 |
पुदुच्चेरी | 5 | 1 | 0 |
पंजाब | 76 | 4 | 6 |
राजस्थान | 288 | 21 | 3 |
तमिलनाडु | 621 | 8 | 5 |
तेलंगाना | 321 | 34 | 7 |
उत्तराखंड | 31 | 5 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 305 | 21 | 3 |
पश्चिम बंगाल | 91 | 13 | 3 |
भारत में कुल मामले | 4,421 # | 326 | 114 |
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 7 अप्रैल, 2020 को 0900 बजे (IST) अपडेट की गई है... सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें... | |||
# मामलों का राज्यवार वितरण पुष्टि पर निर्भर करता है... |