मुर्शिदाबाद में शुरू हुआ 'बाबरी' का निर्माण, बंगाल से UP तक छिड़ा सियासी घमासान, जानें पूरी टाइमलाइन

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आज बाबरी मस्जिद के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है. जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर के नेतृत्व में करीब 1200 लोगों ने कुरान पढ़ी और इसी के साथ मस्जिद निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुमायूं कबीर के नेतृत्व में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई है.
  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना दोबारा नहीं बन सकेगी.
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर तंज कसते हुए उर्दू के उपयोग को लेकर सवाल उठाए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और मुर्शिदाबाद में नई बाबरी को लेकर सियासी तनातनी तेज हो गई है. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आज बाबरी मस्जिद के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है. जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर के नेतृत्व में करीब 1200 लोगों ने कुरान पढ़ी और इसी के साथ मस्जिद निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो गया. हालांकि अब इस मुद्दे पर सियासत बंगाल से निकलकर उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर क्‍यों इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है और ऐसा आखिर हो क्‍यों रहा है. 

उत्तर प्रदेश के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस मुद्दे पर साफ कहा कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना कभी दोबारा नहीं बनाई बन सकेगी. साथ ही कहा कि “कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकेगी.”

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश का तंज

सीएम योगी के बयान पर घमासान मचना तय था और ऐसा हुआ भी जब समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद और हुमांयू कबीर तक बयानबाजी में कूद पड़े.  

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उर्दू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री उर्दू के खिलाफ बोलते हैं, फिर भी खुद इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. 'कयामत' शब्द की जगह उन्हें कोई और शब्द इस्तेमाल करना चाहिए. 

नफरत का माहौल फैलाने की कोशिश: इमरान मसूद

वहीं बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने एनडीटीवी से कहा कि देश में फिर से नफरत का माहौल फैलाने की कोशिश हो रही है. यह बीजेपी और टीएमसी के बीच की नूरा कुश्ती है. बाबरी के नाम पर मस्जिद बननी नहीं चाहिए. उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी कह रहे हैं कि कयामत तक बाबरी के नाम पर मस्जिद नहीं बनेगी, क्या उन्हें कयामत का मतलब पता है. 

उधर, इस मामले में हुमांयू कबीर की प्रतिक्रिया भी आ गई है. उन्‍होंने कहा कि योगी जी जो कहें, लेकिन अगर उन्हें निर्माण रोकना है तो उन्हें मुर्शिदाबाद आना होगा. साथ ही कबीर ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया, इसलिए इस प्रोजेक्ट का विरोध समझ से बाहर है. 

Advertisement

'M फैक्टर' और बाबरी का क्‍या होगा असर

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम वक्‍त बचा है और बंगाल की राजनीति उफान पर है. ऐसे में इस मुद्दे का अभी और गर्माना तय माना जा रहा है. दरअसल, पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद का मुस्लिम फैक्‍टर बहुत कुछ तय करेगा. मुर्शिदाबाद जिले में करीब 66 से 70 फीसद फीसदी मुस्लिम आबादी है और यह राज्‍य में सबसे ज्‍यादा मुस्लिम मतदाताओं वाला इलाका है. ऐसे में यहां पर करीब मुस्लिम वोटर चुनावी खेल बदल सकता है. 
  • विधानसभा सीटों पर असर: पश्चिम बंगाल में बड़ी मुस्लिम आबादी है. ऐसे में विधानसभा सीटों पर इसका असर पड़ सकता है. 26 में से 20 सीटें मुस्लिम बहुल है, जहां पर मुस्लिम आबादी परिणाम को प्रभावित कर सकती हैं. मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में करीब 80 फीसदी आबादी मुस्लिम है तो सुति में भी यह 70 फीसदी से ज्‍यादा है. 

मुर्शिदाबाद की 'बाबरी' और टाइमलाइन 

  • नवंबर 2024: हुमायूं कबीर ने पहली बार नई बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया
  • 25 नवंबर 2025: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर लगे
  • 26 नवंबर 2025: बीजेपी ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर शिलान्यास का काउंटर ऐलान किया
  • 3 दिसंबर 2025: टीएमसी ने हुमायूं कबीर से दूरी बनाई, बाबरी वाले बयान से इनकार 
  • 5 दिसंबर 2025: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शिलान्यास पर रोक लगाने से इनकार किया
  • 6 दिसंबर 2025: हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी
  • दिसंबर 2025: चंदे में रिकॉर्ड 11 पेटी कैश और 93 लाख रुपये ऑनलाइन जमा
  • जनवरी-फरवरी 2026: निर्माण 11 फरवरी से शुरू होने की घोषणा
  • 10 फरवरी 2026: सीएम योगी बोले 'कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी'. हिंदुत्व संगठनों का 10-11 फरवरी को मुर्शिदाबाद मार्च का ऐलान
  • 11 फरवरी 2026: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू. 
Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: Pakistan में 'योगी मॉडल' ट्रेंडिंग टॉपिक! इस बार योगी के बजट में क्या है? | CM Yogi