बंंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को उतारा

बंंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को उतारा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 उम्मीदवारों की पहली सूची एक साथ घोषित की है
  • पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी की वापसी की कमान संभालेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट पर प्रदीप प्रसाद को उतारकर कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला पेश करने की कोशिश की है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुद चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी की वापसी की कमान संभालेंगे. चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने एक ही बार में 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी.

कांग्रेस ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी मैदान में उतारा है.

AICC की बैठक में लगी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर

इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति  ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को विस्तृत चर्चा की. प्रदेश में कांग्रेस इस बार सभी 294 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेता शामिल हुए.पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और सीईसी सदस्य अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, पीएल पुनिया और कुछ अन्य नेता भी बैठक में शामिल थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नक्सल मुक्त भारत पर लोकसभा में चर्चा कल, 31 मार्च के डेडलाइन से पहले जानें कौन-कौन बड़े नक्सली हुए ढेर 

सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

बैठक के बाद कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, 'आज सीईसी की बैठक हुई. सभी सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई. आठ को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा आज रात या कल सुबह तक की जाएगी.' मीर ने कहा कि पार्टी को 294 विधानसभा सीटों के लिए 2,500 आवेदन मिले हैं. उनका कहना था, 'हम पश्चिम बंगाल में सभी 294 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे, कोई भी सीट खाली नहीं रहेगी. यह शुरू से ही राज्य में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी.'

Advertisement

भवानीपुर के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर मीर ने कहा कि पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को एक बड़े नेता के रूप में देखती है. इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट को लेकर मायावती ने कर दिया बड़ा दावा, बोलीं - इसके सभी जरूरी बुनियादी काम मेरी सरकार में शुरू हुए

Featured Video Of The Day
US Attack Iran: ईरान में US MQ-9 ड्रोन मार गिराया! शिराज में US ड्रोन अटैक, IRGC का बड़ा दावा | War