कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई शुरू, पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील- पैनिक बुकिंग से बचें

ईरान जंग और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई थी. जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी. लेकिन शनिवार को पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि 29 राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कॉर्मशियल गैंस सिलेंडरों की सप्लाई शुरू.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत में के 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है.
  • पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में गैस के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं.
  • देश में क्रूड की सप्लाई पर्याप्त है और पेट्रोल-डीजल की उत्पादन भी अपनी जरूरत के अनुसार किया जा रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में गैस की किल्लत को हाहाकार मचा है. लेकिन अब स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. जंग के बीच कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति रोके जाने से अफरातफरी की स्थिति मची थी. लेकिन अब कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. शनिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉफ्रेंस में जानकारी दी कि 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. पर्याप्त भंडार है. लेकिन लोग अभी भी बड़े पैमाने पर पैनिक बुकिंग कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पैनिक बुकिंग से बचे. 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "व्यावसायिक सिलेंडर के बारे में काफी चर्चा हुई है उसके बाद निर्णय ये लिया गया कि व्यावसायिक उपभोक्ता को कुछ LPG दी जाए और इस संबंध में राज्य सरकार से भी बात हुई है ...और लगभग 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है और वो ग्राहक को मिल रहे है..."

सुजाता शर्मा ने कहा कि जहां तक क्रूड और रिफानरी का सवाल है, हमारे पास क्रूड की सप्लाई पर्याप्त है. देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है. हम अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पेट्रोल-डीजल का उत्पादन करते हैं, हमें पेट्रोल-डीजल की सप्लाई की जरूरत नहीं है. 


 

29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू

कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति के बारे में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकारों के साथ बातचीत के बाद कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि इन राज्यों में ग्राहकों को कॉमर्शियल सिलेंडर मिल भी गए हैं. 
 

उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति गंभीर है, लेकिन पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध है. संयुक्त सचिव ने लोगों से अपील की है कि पैनिक बुकिंग से बचें. अनावश्यक डीलर के पास जाकर भीड़ का हिस्सा न बनें. हमारी गैस कंपनियां पहले की तरह ही घरों तक सिलेंडरों की सप्लाई करती रहेगी. 

कामार्शियल के LPG उपभोक्ता को PNG की ओर मोड़ने पर बल

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि कामार्शियल के LPG उपभोक्ता को PNG की ओर मोड़ा जाए. PNG कनेक्शन जिनको भी तुरंत दिया जा सकता है उनको दिया जाएगा. एलपीजी की पैनिक बुकिंग बहुत ज़्यादा हो रही है, जब ज़रूरत हो तभी बुकिंग करें. एलपीजी अभी चिंता का विषय बना हुआ है. इसको लेकर लगातार रेड किए जा रहे हैं, 13 मार्च को 1300 से ज़्यादा औचक निरीक्षण किया गया है तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ़ से कालाबाजारी रोकने में राज्य सरकार की भूमिका अहम है.

कालाबाजारी रोकने के लिए रेड किया जा रहा है. कई राज्य में संयुक्त टीम बनाई है जिसमें तेल कंपनियों के लोग भी है. उप्र में 1400 जगहों पर अचानक चेकिंग हुई. 19 FIR दर्ज कि गए है. CAQM ने भी गाइडलाइन जारी किया है कि दिल्ली NCR में गैस के वैकल्पिक व्यवस्था को भी अनुमति दी गई है.

यह भी पढ़ें - होर्मुज से इंडियन शिप को मिलता रहेगा सेफ पैसेज, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि बोले- अधिकांश भारतीयों का दिल ईरान के साथ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: समंदर में Kim Jong Un की मिसाइल, US तक हड़कंप! | Iran War News | Breaking News