एक ही फ्रेम में पूर्व और मौजूदा CM: आतिशी के पिता के निधन पर अगल-बगल खड़े दिखे केजरीवाल-रेखा गुप्ता,ध्यान खींच रही ये फोटो

.आतिशी अपनी मां क साथ गमगीन थीं तो पीछे रेखा गुप्ता उनका ढांढ़स बंधा रही थीं. इस बीच एक वक्त ऐसा आया कि रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल एक ही फ्रेम में कैद हो गए. दोनों को एकसाथ देखना लोगों के लिए भी अचंभा जैसा था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
arvind kejriwal and rekha gupta
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी के पिता के निधन पर सीएम रेखा गुप्ता ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी
  • अंतिम संस्कार में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता मौजूद थे
  • सीएम रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल एक साथ अंतिम संस्कार में दिखे, फोटो ने खींचा सबका ध्यान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजनीति की यही खूबसूरती है. पार्टियों में कई विषयों और मुद्दों को लेकर विवाद होंगे, मतभेद होंगे पर इससे इतर नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें लोगों के लिए चर्चा का विषय बनती हैं. पॉलिटिकल पिच पर एक दूसरे के खिलाफ किसी प्रतिद्वंदी की तरह पेश आने वाले नेताओं की आपस में हंसती-खिलखिलाती और दुख में ढांढ़स बंधाती फोटोज बताती हैं कि कैमरे के पीछे रिश्ते कुछ और हैं. ऐसी ही एक तस्वीर दिल्ली से सामने आई. दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी के पिता का देहांत हो गया. एक बेटी के नाते उनके लिए ये असहनीय दुख की घड़ी थी और ऐसे वक्त में पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने न सिर्फ आतिशी को गले लगाया बल्कि इस दुख में उनका ढांढ़स भी बंधाया. अब इस बीच एक ऐसी भी तस्वीर भी सामने आई जिसने सबका ध्यान खींच लिया. तस्वीर थी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और रेखा गुप्ता की. दोनों दुख की इस घड़ी में एकसाथ दिखे. इसने दिल्ली की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. 

तस्वीर जो बन गई चर्चा का विषय

आतिशी के पिता विजय सिंह का शनिवार को निधन के बाद अंतिम संस्कार का कार्यक्रम था. आम आदमी पार्टी से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत तमाम लोग पहुंचे पर सबसे ज्यादा ध्यान सीएम रेखा गुप्ता के आने पर खिंचा. सीएम के साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित और बीजेपी नेता भी थे. आतिशी अपनी मां क साथ गमगीन थीं तो पीछे रेखा गुप्ता उनका ढांढ़स बंधा रही थीं. इस बीच एक वक्त ऐसा आया कि रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल एक ही फ्रेम में कैद हो गए. दोनों को एकसाथ देखना लोगों के लिए भी अचंभा जैसा था पर मौका दुख का था और रेखा गुप्ता ने ये मैसेज देने की कोशिश की दुख की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर साथ आना है. 

अरविंद केजरीवाल-रेखा गुप्ता एक साथ 

पीटीआई की ओर से जारी तस्वीर में अंतिम संस्कार के दौरान आगे आतिशी और उनका परिवार खड़ा था तो वहीं पीछे सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा थे. वहीं ठीक बगल में अरविंद केजरीवाल भी खड़े दिखाई दिए. केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी खड़ी दिखाई दीं. 

केजरीवाल और आतिशी आतिशी के पिता के अंतिम संस्कार के एक वीडियो में साथ दिखाई दे रहे हैं पर दोनों के बीच उस दौरान कोई बातचीत नहीं हुई. केजरीवाल और रेखा गुप्ता के बीच राजनीतिक रिश्ते कैसे हैं, किसी से छिपा नहीं है. दिल्ली चुनाव के बाद रेखा गुप्ता ने सीएम पद संभालते ही केजरीवाल के पुराने बंगले की जांच की बात कही. कैग रिपोर्ट में कथित शराब घोटाले पर दिल्ली के विधानसभा कक्ष में खूब आरोप लगाए. केजरीवाल भी अक्सर बीजेपी की सरकार बनते ही क्राइम, शिक्षा पर रेखा गुप्ता को खूब सुनाया था. ऐसे में यह तस्वीर लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर कही जा सकती है. 

Advertisement

आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी के पिता पिछले 3–4 महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.कल उनका निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार के लिए यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. वह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रोफेसर थे और अपने समय में शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय थे.उन्हें एक जाने‑माने शिक्षाविद् के रूप में जाना जाता था. उनके निधन पर सभी को गहरा दुख है.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी जी के पिता प्रो. विजय सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आतिशी जी और उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.

Advertisement

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक: संसद में हारी लड़ाई, BJP सड़क पर लेकर आई

Featured Video Of The Day
Trump प्रशासन ने Munir को US के लिए 'Red Flag' बताया, Fox News Report में IRGC से गहरे संबंध का दावा
Topics mentioned in this article