दिल्ली आ रहे CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया, दीपके बोले- इमरजेंसी ही घोषित कर दें

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 23 हजार जवानों को तैनात किया गया है. नई दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन आने वालीं कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. दिल्ली आ रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिए जाने की खबरें सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इटारसी में CJP प्रदर्शनकारियों को ट्रेन से उतार कर हिरासत में लिया गया है.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है.
  • पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के 15 प्रदर्शनकारियों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया है.
  • प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में युवती के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है.
भोपाल/नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा कई दिनों पहले ही कर दी थी. बीते दो-तीन दिनों से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के संसद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. 10 अक्टूबर दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द की गई है. मेट्रो भी बंद किए गए हैं. इधर देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रहे प्रदर्शनकारियों को पकड़ा जा रहा है. 

इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से उतार हिरासत में लिए गए CJP प्रदर्शनकारी

एमपी के नर्मदापुरम इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम CJP के 15 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया. इनमें 3 युवतियां और 12 युवक शामिल हैं. कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे.

दावा- बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में युवती के साथ बदसलूकी

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ट्रेन में पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और एक युवती के कपड़े तक खींचे गए. युवती ने कहा कि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी. उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है और उन्हें यह भी जानकारी नहीं दी जा रही कि कहां ले जाया जा रहा है.

दीपके ने उठाया सवाल- सरकार इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देती?

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देती? CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा. दीपके ने एक्स पर लिखा- 10 अक्टूबर को होने वाले हमारे विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार ने देश भर में हज़ारों युवाओं को हिरासत में लिया है. यह डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं आएगी. देश के युवा अब आपसे डरते नहीं हैं. मैं कल दिल्ली पहुंच रहा हूं, और चाहे कुछ भी हो जाए, जंतर-मंतर तक मार्च करूंगा.

Advertisement

AISF ने भी उठाया सवाल
    
AISF नेशनल प्रेसिडेंट विराज दिवांग ने दावा किया कि पुणे से दिल्ली जा रहे AISF छात्रों को भी इटारसी में हिरासत में लिया गया है. कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर दिल्ली जा रहे थे.

यह भी पढ़ें - CJP का प्रोटेस्ट रोकने दिल्ली बनी दुर्ग, NDLS और HZN पर नहीं आएंगी ट्रेनें, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद


Topics mentioned in this article
CJP Protest
CJP Protest 10 October
Delhi Protest 2026
CEC Gyanesh Kumar
Delhi News