सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और सपा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था और 10 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हुआ था. यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और फिर 1989 और 2003 में भी उन्होंने इस पद को संभाला. वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुलायम यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.'' सपा ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सबके आदर्श ‘पद्म विभूषण' श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि.''

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक, वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.'' मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था और 10 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया. यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और फिर 1989 और 2003 में भी उन्होंने इस पद को संभाला. वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे.

यादव पहले एक शिक्षक थे लेकिन बाद में शिक्षण कार्य छोड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा. यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

'पलटीबाजी' कनाडा की पूरी कुंडलीः आरोप लगाकर मुकर जाना ट्रूडो की अदा है, यहां देखिए तो जरा

Video : India Canada Tension: भारत पर पहले लगाए आरोप, अब कनाडा सरकार मुकरी, जानें पूरा मामला

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi में Yo Yo Honey Singh का जलवा, Indira Gandhi Arena में Mega Concert | NDTV India