चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग’ वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज की शानदार उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है.’’

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद्रयान-3 की सफल 'लैंडिंग' को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की शानदार उपलब्धि करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह सफलता वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहतन का परिणाम है.
इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम' और रोवर ‘प्रज्ञान' से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘आज की शानदार उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है.''

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.''

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान पर Nuclear Attack करेंगे Trump? | Bharat Ki Baat Batata Hoon