"ये भारत का समय है: गौतम अदाणी ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

Chandrayaan-3 Landing on The Moon: चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था. इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
गौतम अदाणी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को दी बधाई.
नई दिल्ली:

चांद पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3)की सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी की लहर है. हर कोई जश्न मनाने के मूड में दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने साउथ अफ्रीका से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) और देशवासियों को इस शानदार उपलब्धि की बधाई दी है. वहीं, देश के कॉरपोरेट जगत के धुंरधरों ने भी चंद्रयान 3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 successfully lands on Moon) को लेकर ISRO को बधाई दी है. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी ISRO और पूरे देश को बधाई दी है. 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बादत अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है. अदाणी ने ISRO के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, "इसरो आप सचमुच देश का गौरव हैं. किसी देश की स्पेस मिशन को अंजाम देने की क्षमता उसके आत्मविश्वास को दिखाती है. यह भारत का समय है. हमारे 1.4 अरब नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि हमारे देश के ऑर्बिट का विस्तार जारी है. जय हिन्द."

Advertisement

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान
बता दें कि चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था. इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा. धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है.

Advertisement

ऐसे हुई लैंडिंग?
चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही. इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की. तब चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी. इसके 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से चंद्रयान-3 ने 25 किमी का सफर पूरा किया. फिर लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया. शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा. इस तरह भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

Advertisement


ये भी पढ़ें:-

Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले किसे किया फोन?

चंद्रयान-3 : विक्रम लैंडर के चांद पर उतरते ही कैसा था ISRO के कमांड सेंटर का माहौल? देखें- VIDEO
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bareilly Murder Case: Meerut के बाद अब बरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी