- अनिल अंबानी को CBI ने करीब 2929 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है
- मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज हुआ था जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशंस पर लोन गड़बड़ी के आरोप हैं
- CBI का आरोप है कि कंपनी को मिले लोन के पैसे का सही उपयोग नहीं हुआ और फंड डायवर्जन की गई है
देश के बड़े कारोबारी अनिल अंबानी आज फिर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. CBI ने उन्हें करीब 2929 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. यह पूरा मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर बीते साल अगस्त में दर्ज हुआ था, जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) यानी RCOM पर लोन के पैसे में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं.
अनिल अंबानी से लंबी पूछताछ
सीबीआई का कहना है कि कंपनी को दिए गए लोन के पैसों का सही इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि उसमें फंड डायवर्जन, गड़बड़ी और गलत तरीके से पैसे इस्तेमाल करने जैसी बातें सामने आई हैं. इसी सिलसिले में अनिल अंबानी आज दिल्ली स्थित CBI हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उनसे लंबी पूछताछ की जा रही है. एजेंसी ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी के खिलाफ पहले भी कई FIR दर्ज की हैं.
जांच में पूरा सहयोग करेंगे
वहीं अनिल अंबानी के प्रवक्ता का कहना है कि वो 19 और 20 मार्च 2026 को CBI के सामने पेश हो रहे हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे. उनका कहना है कि अनिल अंबानी सभी एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले को साफ करने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें :- अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल तक पहुंची CBI जांच की आंच
बताया जा रहा है कि CBI ने पिछले साल अगस्त में ही इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें SBI के साथ करीब 2929.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. अब इस हाई-प्रोफाइल केस में जांच तेज हो गई है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें :- 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ














