कौन है लवबीर सिंह जो चलाता है कनाडा में एक्सटॉर्शन का रैकेट, फोटो जारी कर पुलिस ने मांगी मदद

पुलिस का कहना है कि यह युवक 2023 के अंत से कनाडा में रह रहा था और 2026 की शुरुआत में जांच के दौरान उसका नाम उगाही से जुड़ी गतिविधियों में सामने आया. मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने उसकी जानकारी इमिग्रेशन अधिकारियों के साथ साझा की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
lavbeer singh canada extortion
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कनाडा की सरे पुलिस ने 22 वर्षीय भारतीय लवबीर सिंह की तस्वीर सार्वजनिक कर उसके बारे में जानकारी मांगी है
  • लवबीर सिंह 2023 के अंत से कनाडा में था और उगाही से जुड़ी जांच में उसका नाम सामने आया था
  • कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने लवबीर सिंह को देश से बाहर कर दिया है, लेकिन उसके संपर्कों की जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कनाडा में चल रहे एक्सटॉर्शन के बड़े मामले में अब एक अहम मोड़ आ गया है. Surrey Police Service  ने 22 साल के भारतीय लवबीर सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है. पुलिस का कहना है कि यह युवक 2023 के अंत से कनाडा में रह रहा था और 2026 की शुरुआत में जांच के दौरान उसका नाम उगाही से जुड़ी गतिविधियों में सामने आया. मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने उसकी जानकारी इमिग्रेशन अधिकारियों के साथ साझा की,हालांकि अभी ये साफ नहीं है की लवबीर सिंह किस गैंग के लिए काम करता है.

लवबीर सिंह कनाडा में नहीं पर संपर्क मौजूद 

जांच के बाद Canada Border Services Agency ने अपनी कार्रवाई करते हुए लवबीर सिंह को कनाडा से हटा दिया है यानी अब वह देश में मौजूद नहीं है,लेकिन पुलिस का मानना है कि उसके संपर्क और नेटवर्क की जांच अभी भी बाकी है. यही वजह है कि उसकी फोटो जारी कर लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई उसे जानता है,उसके संपर्क में रहा है या उसकी गतिविधियों के बारे में कुछ जानता है तो आगे आए

अपराध का बड़ा नेटवर्क हो सकता है

पुलिस को शक है कि यह मामला अकेले किसी एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि एक बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. हाल के महीनों में कनाडा के कुछ इलाकों में कारोबारियों और अन्य लोगों से धमकी देकर पैसे वसूलने की घटनाएं सामने आई हैं. इसी को देखते हुए सितंबर 2025 में “Surrey Extortion Reward Fund” बनाया गया,जिसके तहत 2,50,000 कनाडाई डॉलर का इनाम रखा गया है. यह इनाम उस व्यक्ति को मिल सकता है जिसकी जानकारी के आधार पर आरोप तय हों और दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

पुलिस ने यह भी कहा कि अगर किसी के पास लवबीर सिंह से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह पुलिस के नॉन-इमरजेंसी नंबर 604-599-0502 पर संपर्क कर सकता है.इसके अलावा Surrey Extortion Tip Line 236-485-5149 पर भी जानकारी दी जा सकती है.जो लोग अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते, वे क्राइम स्टॉपर्स के जरिए गुमनाम रूप से सूचना दे सकते हैं.

पुलिस ने यह भी साफ किया है कि किसी भी व्यक्ति की फोटो यूं ही जारी नहीं की जाती. यह कदम तभी उठाया जाता है जब जांच के हित में जनता की मदद जरूरी हो. अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है इस फोटो के सामने आने के बाद और लोग सामने आएंगे और उगाही के इस पूरे नेटवर्क का सच जल्द सामने आएगा.

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | Ranchi Air Ambulance के साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की Inside Story | BREAKING
Topics mentioned in this article